शपथ से पहले किसानों के बीच पहुंचे नायब सैनी: कुरुक्षेत्र की मंडी में धान की फसल का लिया जायजा, MSP पर कर दिया बड़ा वादा

Nayab Saini in Kurukshetra: हरियाणा बीजेपी की जीत के बाद अब सबकी निगाह सीएम पद पर टिकी हुई है। प्रदेश के लोगों को शपथ समारोह का भी बेसब्री से इंतजार है। शपथ लेने से पहले नायब सिंह सैनी आज यानी 11 अक्टूबर शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में किसानों के बीच पहुंचे। नायब सिंह सैनी ने आज पिपली अनाज मंडी में पहुंचकर धान की खरीद का जायजा लिया इसके साथ ही धान की खरीद को लेकर परेशान किसानों की समस्या को भी सुना।
धान की खरीद पर 200 रुपये का कट
किसानों ने सीएम नायब सैनी को बताया कि नमी के नाम पर धान की खरीद पर 200-200 रुपये का कट लगाया जा रहा है, इसकी वजह से नुकसान हो रहा है। किसानों की शिकायत सुनने के बाद सीएम ने स्वयं मशीन से धान की नमी जांची। नमी पाई जाने पर किसानों को बताया कि यह देर शाम व सुबह जल्दी में कटी है, उस दौरान मौसम में नमी व औंस रहती है। इसी के चलते ही कुछ नमी दिखाई दे रही है, लेकिन किसानों को नुकसान नहीं होने देंगे।
#WATCH कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हरियाणा प्रदेश के हमारे सभी नवनियुक्त विधायक मंडियों का दौरा कर रहे हैं। किसान को किसी प्रकार की समस्या या दिक्कत न हो। मैं स्वयं मंडियों का दौरा कर रहा हूं... अभी तक हमारी हरियाणा की मंडियों में जो खरीदारी हुई है… https://t.co/LPwHAR6Mwi pic.twitter.com/9RxNyRnMvx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2024
Also Read: पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम सैनी, आ गई शपथ ग्रहण की तारीख, इस दिन होगा सरकार का गठन
सरकार खरीदेगी धान का एक-एक दाना- सैनी
किसानों से मिलने के बाद सीएम नायब सैनी ने पत्रकारों से बातचीत की। सीएम ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के हमारे सभी नवनियुक्त विधायक मंडियों का दौरा कर रहे हैं। किसान को किसी प्रकार की समस्या या दिक्कत न हो इसलिए मैं स्वयं मंडियों का दौरा कर रहा हूं, अभी तक हमारी हरियाणा की मंडियों में जो खरीदारी हुई है, वो 5 लाख मीट्रिक टन है।
उन्होंने कहा कि हम किसानों के हितों को देखते हैं कि उन्हें कोई दिक्कत या परेशानी न हो। हमने फसलों को MSP के दामों पर खरीदने की बात कही है, अगर कोई किसान शिकायत करता है, तो अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है।
नायब सिंह सैनी ने यह भी कहा, सरकार धान का एक-एक दाना खरीदेगी। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। नायब सैनी के साथ पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, जयभगवान शर्मा, धर्मवीर मिर्जापुर, जिलाध्यक्ष सुशील राणा सहित पार्टी के अनेक नेता व कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बता दें कि एक दिन पहले भी कुरुक्षेत्र में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद सीएम के आश्वासन के बाद यह धरना प्रदर्शन टाल दिया गया था। अब सीएम ने मौके पर पहुंचकर किसानों की हर समस्याओं का जल्द निदान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS