अंबाला में 2 यात्रियों को चलती ट्रेन से फेंका: बदमाशों ने गाली-गलौच के बाद मारपीट की, फिर चाकू से किया हमला

Haryana News: अंबाला में 2 यात्रियों को चलती ट्रेन से धक्का देकर नीचे फेंका। तीनों बदमाशों ने पीड़ितों के साथ गाली-गलौच और मारपीट भी की।;

Update:2024-07-19 14:23 IST
घायल यात्रियों का अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल इलाज चल रहा है।Fight Between Train Passengers
  • whatsapp icon

Haryana News: अंबाला में ट्रेन में छोटी सी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद बदमाशों ने 2 यात्रियों को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। इसके बाद बदमाशों ने दोनों यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया। घायल यात्रियों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीट को लेकर कहासुनी

जानकारी के अनुसार, पीड़ित का नाम संजय कुमार है। वह ट्रेन से गोरखपुर जा रहा था। हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन अंबाला कैंट में रुकी हुई थीं। यहां से 3 लोग ट्रेन में चढ़े थे। पीड़ित का कहना है कि वह दरवाजे के पास बैठा हुआ था। उस समय तीनों लोग उसके पास आए और कहने लगे कि यहां से उठ जाओ। संजय ने कहा था कि 2 मिनट रुको उठ रहा हूं। इतना सुनते ही बदमाशों ने उसे मारना पीटना शुरु कर दिया। आरोपियों ने उसकी जेब से मोबाइल और पर्स भी निकाल लिए। जांच में पता लगा है कि पहले आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच की। इसके बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया।

 
चलती ट्रेन से फेंका

अंबाला शहर के रहने वाले संदीप सिंह भी उस समय ट्रेन में थे। इस मामले में संदीप ने बताया कि ट्रेन में तीन लोग चढ़े थे। पहले उन्होने संजय को थप्पड़ मारा फिर चाकू से हमला कर दिया। संदीप सिंह का कहना है कि हमले के दौरान जब वह बीच-बचाव में आगे आए तब आरोपियों ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे और संजय कुमार को चलती ट्रेन से धक्का देकर नीचे फेंक दिया।

Also Read: गुरुग्राम के नामी प्राइवेट हॉस्पिटल में कजाकिस्तान की महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया

घटना के बारे में पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में एएसआई राम सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि 2 यात्रियों को चाकू मारे गए हैं। इसके बाद पुलिस ने ट्रेन को बराड़ा रेलवे स्टेशन पर रुकवाया था। घायलों को बराड़ा PHC में प्राथमिक इलाज दिया गया। फिलहाल प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को डॉक्टरों ने अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Similar News