AAP ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल: गठबंधन होता तो बदल जाता सारा समीकरण! देखें चौंकाने वाले आंकड़े
Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में बीजेपी की जीत हुई है। क्या आपने सोचा है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अगर गठबंधन में लड़ी होती, तो चुनाव का रिजल्ट क्या होता, चलिए आंकड़ों के साथ बताते हैं।;

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि सभी मुद्दे कांग्रेस के पक्ष में होने के बाद भी उसकी हार हो जाएगी, लेकिन रिजल्ट में बीजेपी को मिली बहुमत ने सभी को हैरान कर दिया है। कांग्रेस की हार के बाद तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन में लड़ने वाली थी, लेकिन सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन पाने के कारण दोनों पार्टियों ने अलग होकर चुनाव लड़ा, जिससे रिजल्ट सीधे तौर पर प्रभावित हुआ है।
आप ने काटा कांग्रेस का वोट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा में अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन में होकर चुनाव लड़ती, तो चुनाव का रिजल्ट अभी कुछ और हो सकता था। हरियाणा में सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरूरत थी, बीजेपी ने 48 सीटें अपने नाम कर बहुमत हासिल कर ली है, जबकि कांग्रेस के नाम 37 सीटें रही है। यह समीकरण बदल सकता था, अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन किया होता। केजरीवाल की पार्टी ने हरियाणा में 88 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे थे, वह भले ही एक भी सीट नहीं जीत पाई, लेकिन कांग्रेस का वोट काटने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
AAP ने 5 सीटों पर कांग्रेस को दिया झटका
आप ने सीधे तौर पर 5 विधानसभा सीटों को प्रभावित किया है, जहां कांग्रेस की जीत हो सकती थी, लेकिन आप ने कांग्रेस प्रत्याशियों का वोट काट दिया, जिसके कारण वह नहीं जीत सके। इन पांचों सीटों पर बीजेपी की जीत हुई है और जीत का मार्जिन उतने ही वोट है, जिससे अधिक या फिर उसी के आसपास आम आदमी पार्टी को वोट मिले हैं। इससे साफ है कि इन 5 सीटों पर अगर आप और कांग्रेस के सारे वोट एक साथ होते, तो भाजपा के 5 सीट कम हो सकते थे और वह बहुमत हासिल नहीं कर सकती। इसके बाद निर्दलीय और अन्य इनेलो से गठबंधन कर कांग्रेस सरकार बना सकती थी।
इन 5 सीटों को AAP ने किया प्रभावित
सीट | BJP प्रत्याशी को मिले वोट | कांग्रेस प्रत्याशी को मिले वोट | जीत का मार्जिन | आप प्रत्याशी को मिले वोट |
दादरी | 65568 | 63611 | 1957 | 1339 |
उचान कलां | 48968 | 48936 | 32 | 2495 |
असंध | 54761 | 52455 | 2306 | 4290 |
डबवाली | 56074 | 55464 | 610 | 6606 |
महेंद्रगढ़ | 63036 | 60388 | 2648 | 1740 |
ये भी पढ़ें:- Haryana Election Result: हार के बाद 'इंडिया गठबंधन' में पड़ी फूट! AAP के बाद शिवसेना ने भी दी कांग्रेस को नसीहत