Rod Accident News।शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण झज्जर के गांव चमपुरा के पास एक ट्रैक्टर की अज्ञात वहान के साथ टक्कर हो गई। जिसमें ट्रैक्टर में सवार दुजाना गांव निवासी महिला कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसके साथ ट्रैक्टर में सवार तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल  हो गई। जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कंपनी में ड्यूटी पर जा रही थी कमलेश

जानकारी के अनुसार गांव दुजाना निवासी कमलेश पत्नी महावीर शुक्रवार सुबह कंपनी में जाते समय ट्रैक्टर में सवार हो गई। इस दौरान उसके साथ तीन और महिलाएं ट्रैक्टर में सवार थी। अधिक कोहरे के दृष्टयता कम होने के कारण गांव चमनपुर के पास एक अज्ञात वाहन से ट्रैक्टर की टक्कर हो गई।

मौके पर ही हुई मौत 

हादसे में ट्रैक्टर में सवार महिला कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया तथा तीन अन्य की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

अधिक कोहरे से हुआ हादसा

मामले के जांच अधिकारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि गांव चमनपुरा के पास शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण अज्ञात वाहन व ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में कंपनी कर्मी दुजाना निवासी महिला कमलेश की मौत हो गई तथा अन्य अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।