Haryana Crime News: हरियाणा के अंबाला में दो युवकों पर 30 से अधिक बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने दोनों युवकों पर ईंट और लात-घूसों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में दोनों को हालत गंभीर है। दोनों को घायल अवस्था में अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हमले की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

अंबाला में बदमाशों ने किया युवकों पर हमला

जानकारी के अनुसार, ये घटना अंबाला शहर के मनमोहन नगर इलाके की है। जहां दो युवकों पर कई लोगों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि 30-35 बदमाश दो युवकों हमला कर रहे हैं।

एक युवक की हालत गंभीर

दोनों युवकों ने नाम रैंबो और शिवा बताए गए हैं। दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें अंबाला के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसमें से एक युवक की पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर के मुताबिक, घायलों में शिवा 17 वर्षीय है, जो गंभीर रूप से घायल है। उसके सिर में गंभीर चोटे हैं और नस भी फट गई है।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया गया है। इसके साथ ही आरोपियों की धर पकड़ भी शुरू कर दी गई है। वहीं, घायल रैंबो ने बताया कि वह दोनों दोस्त हैं। वह कही से आ रहे थे इस दौरान ही 30 से 35 युवकों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें शिवा को अधिक चोटें लगी हैं।