Agniveer Bharti 2024: अग्निवीर योजना के तहत भर्ती के लिए हरियाणा के छह जिलों में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू होने वाली है। इस भर्ती के लिए अंबाला, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक रूप से joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

क्या होनी चाहिए योग्यता

इस भर्ती के लिए पद के अनुसार योग्यता तय की गई है। जिसमें सेना में अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए 10वीं कक्षा में कम से कम 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए। अग्निवीर टेक्निकल पद के लिए 12वीं कक्षा में (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स और अंग्रेजी) कम से से कम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। अग्निवीर स्टोर कीपर/क्लर्क पदों के लिए 12वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों से पास होना चाहिए। वहीं, अंग्रेजी और गणित/अकाउंट्स/बुक कीपिंग में कम से कम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। इसके अलावा ट्रेड्समैन पदों के लिए 10वीं या 8वीं पास होना चाहिए। वहीं, इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 17 साल से 21 साल के बीच तय की गई है।

चयन प्रक्रिया

अग्निवीर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में चार चरणों को शामिल किया जाएगा-

-पहले चरण में  लिखित परीक्षा होगी 
-दुसरे चरण में फिजिकल फिटनेस टेस्ट
- तीसरे चरण में शारीरिक मापदंड
 -चौथे चरण में मेडिकल टेस्ट

Also Read: शंभू व दातासिंह बार्डर बंद, पंजाब व चंडीगढ़ के सभी रास्ते बंद, घग्घर को खोदा, कई किसान नेता घरों में नजर बंद

भर्ती प्रक्रिया में बदलाव

भारतीय सेना में क्लर्क पदों के लिए इस बार टाइपिंग टेस्ट भी होगा। हालांकि, सेना ने अभी टाइपिंग स्पीड के बारे में आधिकारिक रूप से  जानकारी नहीं दी गई है। कहा गया है की इस बारे में उम्मीदवारों को जल्द ही जानकारी दी जाएगी जाएगी। सेना में अभी तक ऑफिसर रैंक पर भर्ती के लिए साइकोमेट्रिक टेस्ट होते थे। लेकिन पहली बार इसे जवानों की भर्ती में भी लागू किया जाएगा। जिसके पहले चरण की परीक्षा 22 अप्रैल, 2024 से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।