Logo
Haryana Assembly Election: हरियाणा में आज अरविंद केजरीवाल की रैली होगी। रैली के जरिये केजरीवाल आप प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे।

Haryana Assembly Election: दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद आज अरविंद केजरीवाल हरियाणा आएंगे। यहां केजरीवाल यमुनानगर के जगाधरी में रोड शो करेंगे। जगाधीर से आप प्रत्याशी आदर्श पाल के लिए वोट मांगेंगे। इस रोड शो में अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे।

अरविंद केजरीवाल का रोड शो दोपहर 1:30 बजे यमुनानगर के जगाधरी झंडा चौक से शुरू होकर इंद्रा कॉलोनी तक जाएगा। अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए हरियाणा में वोट की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और उनके जेल जाने को लेकर आप पार्टी  चुनावी मुद्दा बनाकर हरियाणा की जनता को साधने की कोशिश करेंगी।

इस बार आप पार्टी चुनावी मैदान में इमोशनल कार्ड का सिक्का उछालने वाली है। पार्टी के बड़े नेता भी केजरीवाल की रैलियों का हिस्सा बनेंगे और चुनावों का प्रचार करके लोगों के बीच अपनी बात रखेंगे। पार्टी का मुख्य फोकस जमीनी स्तर पर अपना एजेंडा रखना है।

सभी 90 सीटों पर लड़ रही है चुनाव

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी 10 साल सत्ता में है। कांग्रेस पार्टी का मुख्य विपक्षी दल होने के अलावा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और जननायक जनता पार्टी (JJP) के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में सक्रिय हैं। आम आदमी पार्टी भी इस बार हरियाणा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Also Read: हरियाणा विधानसभा चुनाव, जोर पकड़ने लगाया प्रचार, जगदीश के लिए दीपेंद्र तो केजरीवाल मांगेंगे सतीश के लिए वोट

ऐसे में चुनाव को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। आम आदमी पार्टी का कहना है कि उन्होंने 2019 के बाद राज्य में बीजेपी के बाद एक बड़ा संगठन तैयार किया है। उनके 1.5 लाख वालंटियर पूरे राज्य में हैं। इस बार चुनाव में दिल्ली और पंजाब से पार्टी के वालंटियर भी शामिल होंगे। 

5379487