BJP leader Birendra Singh बोले: कांग्रेस बड़ी पार्टी, इसलिए खड़गे को बनाया इंडिया का अध्यक्ष

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी। खड़गे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष है तो इंडिया ने सोच समझ कर ही फैसला लिया है।;

Update: 2024-01-16 13:34 GMT
Former Union Minister Birendra Singh talking to journalists in Palwan village
पालवां गांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह।
  • whatsapp icon

उचाना/जींद: पालवां गांव पहुंचे भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह इंडिया गठबंधन का अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चुने जाने पर कहा कि कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है। खड़गे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष है तो उन्होंने (इंडिया गठबंधन) सोच समझ कर ही फैसला लिया है। गठबंधन में जो सबसे बड़ी पार्टी है, उसी के अध्यक्ष को चुने जाने पर हैरानी नहीं होनी चाहिए।

दुष्यंत चौटाला उचाना से नहीं लड़ेंगे चुनाव 

बीरेंद्र सिंह ने  डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा जेजेपी, भाजपा गठबंधन टूटने को लेकर तारीख पर तारीख दिए जाने के सवाल कहा कि उसको पता नहीं ना, तारीख पर तारीख का मतलब ये होता है कि बिल्कुल कंडम लिस्ट में जाएगा, अभी तो कंडम लिस्ट बाकी है। उन्होंने फिर दोहराया कि दुष्यंत चौटाला उचाना हल्के से चुनाव नहीं लड़ेंगे। अगर दुष्यंत ने चुनाव लड़ा तो बुरी तरह हार का मुंह देखना पड़ेगा। इसलिए वह पहले ही उचाना से चुनाव लड़ने का विचार दुष्यंत छोड़ चुके हैं।

मौके परस्त है दुष्यंत चौटाला, लोगों को चकमा देने का ढूंढ रहे रास्ता 

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज मैं लिख कर देता हूं कि उचाना से दुष्यंत चुनाव नहीं लड़ेगा। हम तो कहते है कि दुष्यंत चौटाला उचाना से चुनाव लड़े, उसे भी तो पता लगे कि पांच साल उसने हलके में क्या किया है। ये लोग सियासत में ढूंढते है कहां इनको ऐसा हलका मिले, जहां ये लोगों को फिर चकमा दे सकें। ऐसे लोग मौका परस्त होते हैं।

52 साल का राजनीतिक अनुभव है, जो करूंगा ठीक करुंगा

बीरेंद्र सिंह समर्थकों को भाजपा में सम्मान नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मीडिया में अलग तरह की चर्चा होती है तो वहीं कोई कार्यकर्ता कहता है कि ठीक है, कोई कहता है ठीक नहीं है। लेकिन मैं ये कहत हूं कि चुनावी साल है, मेरा 52 साल का राजनीति अनुभव है जो भी मैं करूंगा ठीक करूंगा। लोगों को मुझ पर विश्वास है, उनके विश्वास को टूटने नहीं दूंगा।

Similar News