Logo
Haryana Assembly Election: हरियाणा में आज चुनावों का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव के परिणाम पर भाजपा नेता के के शर्मा ने भी प्रतिक्रिया दी है।

Haryana Assembly Election: हरियाणा में आज यानी 8 अक्टूबर मंगलवार को  विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। तमाम पार्टियों के उम्मीदवारों ने जीत पर अपनी दावेदारी शुरू कर दी है। प्रत्याशियों की बयानबाजी भी लगातार जारी है। ऐसे में भाजपा के नेता के के शर्मा ने भी चुनाव परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। के के शर्मा ने भाजपा का समर्थन करते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है।

कांग्रेस जमीनी हकीकत से दूर-  के के शर्मा 

मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता के के शर्मा ने चुनाव परिणाम पर कहा,"अभी तो पूरी खबरें बाकी हैं, आधी अधूरी खबरों पर ध्यान न दें। अभी तो पूरे परिणाम आना बाकी है। मीडिया से के.के शर्मा ने कहा,लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि बीजेपी हरियाणा में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस की सांसद शैलजा कुमारी के बयान पर के के शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जमीनी हकीकत से अभी दूर है। कांग्रेस को जमीनी हकीकत से कोई मतलब नहीं है, वह केवल हवाबाजी बयान करते हैं। कांग्रेस पार्टी केवल भ्रांति फैलाती है राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में भी किया है।

Also Read: हरियाणा विधानसभा का सियासी संग्राम, वोटरों ने लिखी दिग्गजों की तकदीर, ईवीएम में कैद हुआ निर्णय, 8 को खुलेगा पिटारा  

कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह- के के शर्मा

राहुल गांधी अपने बयानों से केवल भ्रम पैदा करते हैं। जनता उनके झूठ को समझने लगी है, वह उनके झूठे बयानों में फंसने वाली नहीं है।  कांग्रेस के अंदर जो 'अंतर्कलह' है वो भी इसी तरह के अर्थों से है। वो 'अंतर्कलह' से भी जनता का भला नहीं होने वाला है। के के शर्मा ने कहा, हरियाणा की जनता बहुत समझदार है। भाजपा की सरकार ने प्रदेश में पिछले 10 सालों में विकास का काम किया है। 

5379487