Chandigarh Dhaba: चंडीगढ़ के पाल ढाबे ने लगाया देसी तड़का, बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी स्वाद चखने जमीं पर उतरे

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ अपनी खानपान शैली के लिए भी बेहद फेमस है। यहां जानिये स्वाद की दुनिया में देसी तड़का लगाने वाले चंडीगढ़ के बेस्ट ढाबों की सूची...;

By :  Amit Kumar
Update: 2025-01-05 09:46 GMT
Chandigarh Dhaba
चंडीगढ़ के ढाबों के बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी दीवाने।
  • whatsapp icon

Chandigarh Dhaba: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ अपने पर्यटक स्थलों के लिए फेमस है, वहीं दूसरी तरफ यहां के खाने का स्वाद भी लोगों को इस खूबसूरत शहर में आने के लिए मजबूर कर देता है। यहां आप परंपरागत तरीके से पकाए गए हरियाणवी खाने और पंजाबी खाने का मजा ले सकते हैं। यही नहीं, कई रेस्तरां विदेशी व्यंजन भी उनकी शैली के अनुरूप परोसने में माहिर है। इससे इतर आज हम आपको चंडीगढ़ के ऐसे तीन बेस्ट देसी ढाबों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका स्वाद लेने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। तो चलिये स्वाद की दुनिया में पहुंचने के सफर की शुरुआत करते हैं।

पाल ढाबा चंडीगढ़ (Pal Dhaba Chandigarh)

चंडीगढ़ के सेक्टर 28 डी स्थित पाल ढाबा दिल्ली तक नहीं बल्कि मायापुरी मुंबई तक फेमस है। यह ढाबा 1960 से लोगों की सेवा कर रहा है। इस ढाबे की दीवारें बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस की तस्वीरों से भरी पड़ी है। ऋषि कपूर से लेकर रणबीर कपूर और नसीरुद्दीन शाह से लेकर विक्की कौशल तक तमाम सेलिब्रिटी इस ढाबे के खाने का स्वाद चख चुके हैं। यहां आप वेज के साथ नॉन वेज व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। विशेषकर यहां की मक्की की रोटी और सरसो का साग बेहद फेमस है। इसके अलावा, दाल मखनी का स्वाद लेने भी दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। यहां दो लोगों के खाने का औसत खर्चा 800 रुपये के आसपास है। यह ढाबा सुबह 8:00 बजे खुलता है और रात 10:30 बजे बंद होता है। अगर कभी चंडीगढ़ आना हो, तो पाल ढाबा की विजिट अवश्य कीजिएगा।

पाल ढाबे की दीवारों पर सेलिब्रिटीज की तस्वीरें लगी हैं। फिल्म एक्टर नसरुद्दीन शाह की फाइल फोटो
नुक्कड़ ढाबा सेक्टर 32 चंडीगढ़ (Nukkar Dhaba Chandigarh)

स्थित नुक्कड़ ढाबा अपने वैष्णवी खाने के लिए फेमस है। उत्तर भारतीय व्यंजनों के अलावा आप चाइनीज व्यंजनों का भी स्वाद चख सकते हैं। यहां की दाल मखनी भी प्रसिद्ध है। इसके अलावा लस्सी के साथ गमार्गम आलू के पराठों का स्वाद आपको लंबे समय तक याद रहेगा। यहां ढाबा सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे और शाम 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोगों के खाने का औसत खर्चा 700 रुपये है।

चंडीगढ़ का नुक्कड़ ढाबा देसी खाने के लिए खासा प्रसिद्ध

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ के फेमस रेस्टोरेंट, जहां आप व्रत में भी ले सकते हैं शुद्ध स्वादिष्ट खाने का स्वाद

सागर रत्ना रेस्टोरेंट सेक्टर 17 चंडीगढ़ (Sagar Ratna Restaurant Chandigarh)

चंडीगढ़ का सेक्टर 17 अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के लिए प्रसिद्ध है, वहीं यहां की मार्केट में भी खासी चहल पहल रहती है, जहां से आप घर की हर जरूरत का सामान खरीद सकते हैं। इसके अलावा, यहां छोटे बड़े ढाबा और रेस्तरां हैं। इनमें सागर रत्ना रेस्टोरेंट भी शामिल है। यहां आप साउथ इंडियन , नार्थ इंडियन, चाइनीज व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। यह रेस्टोरेंट सुबह 9:30 बजे से रात 11:00 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोगों के खाने का औसत खर्चा 1000 रुपये के आसपास है।

सागर रत्ना रेस्टोरेंट चंंडीगढ़

Similar News