Arjun Award: हरियाणा के इन दो खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, एक हैं बीजेपी नेता की पत्नी, तो दूसरा है किसान का बेटा

हरियाणा की बॉक्सर बेटी स्वीटी बूरा और हॉकी प्लेयर संजय कालीरावण को अर्जून अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। आइए जानते हैं इन दोनों खिलाड़ियों के बारे में।;

Update:2025-01-02 18:08 IST
वर्ल्ड चैम्पियन स्वीटी बूरा और हॉकी प्लेयर संजय को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड।Boxer Sweety Boora and hockey Player Sanjay Will Get Arjun Award
  • whatsapp icon

हरियाणा बॉक्सर बेटी स्वीटी बूरा को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उनके पति दीपक हुड्डा अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाडी हैं और उन्हें भी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने महम सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन, हुड्डा को कांग्रेस के बलराम दांगी से हार का सामना करना पड़ा था। 

दरअसल, भारत के खेल मंत्रालय की ओर से अर्जुन अवॉर्ड के लिए 32 खिलाड़ियों का नाम शॉर्ट लिस्ट किया गया है। इसमें हिसार से स्वीटी बूरा और डाबड़ा गांव के हॉकी खिलाड़ी संजय कालीरावणा का नाम भी शामिल है। स्वीटी बूरा ने 23 मार्च 2023 को लाइट हैवी वेट कैटेगरी में चीन की वांग लीना को 3-4 से हराकर वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीता था। ऐसा करने वाली वह 7वीं भारतीय बॉक्सर थीं। स्वीटी बुरा की इसी उपलब्धि को देखते हुए उनका नाम शॉर्ट लिस्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें-बिहार की सियासत में हलचल: लालू यादव ने कहा नीतीश कुमार के लिए खुले हैं दरवाजे, बिहार के CM ने ये दिया जवाब

स्वीटी बूरा जनवरी 2024 में थामा था बीजेपी का दामन

स्वीटी बूरा ने साल 2024 में बीजेपी का दामन थामा था। वह हिसार की बरवाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती थी। हालांकि, बीजेपी ने उनके पति दीपक हुड्डा को महम विधानसभा सीट से टिकट दिया था। लेकिन, वह हार गए थे। पिछले साल स्वीटी अपने पति के चुनाव लड़ने की वजह से काफी चर्चा में रहीं। इससे पहले स्वीटी बूरा को भीम अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

कौन हैं हॉकी प्लेयर संजय कालीरावण

वहीं हॉकी प्लेयर संजय कालीरावण पेरिस ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम में शामिल थे। संजय अभी अपने परिवार के साथ हिसार के गांव डाबड़ा में रहते हैं। खबरों की मानें, तो  संजय के पिता नेकीराम खेतीबाड़ी का काम करते थे। जिसके जरिए उनके परिवार का पालन पोषण होता था। वहीं संजय कालीरावणा ने सात साल की उम्र में ही हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। हालांकि, आर्थिक तंगी की वजह से वह अपने लिए हॉकी भी खरीद पाए थे। एक माह तक अपने सीनियर्स की हॉकी लेकर उन्होंने अभ्यास किया। इसके बाद कोच राजेंद्र सिहाग ने उन्हें हॉकी दिलाई तो संजय ने हॉकी में आज देश और हरियाणा का नाम रोशन किया है। उन्होंने अभी तक नेशनल से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 30 से ज्यादा मेडल अपने नाम किए है। 

ये भी पढ़ें- मनु भाकर समेत 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न और 32 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

Similar News