Chandigarh Administration: चंडीगढ़ प्रशासन ने हिसार की रहने वाली पूजा जांगड़ा को राज्य स्तरीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है। प्रशासन की ओर से कुल 6 NSS स्वयं सेवकों को सम्मानित किया है। इनमें 3 लड़के और 3 लड़कियां शामिल रही हैं। पूजा उन लड़कियों में शामिल हैं, हरियाणा तथा पंजाब यूनिवर्सिटी से इकलौती स्टूडेंट है।
पूजा ने सामाजिक कार्यों में भाग लिया
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह चंडीगढ़ के सेक्टर 42 के पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में हुआ। इस समारोह में पूजा को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मानित किया। पूजा ने NSS के माध्यम से कई सामाजिक कार्यों में भाग लिया। पूजा हिसार के न्योली खुर्द ढाणी मात्रश्याम की रहने वाली है। पूजा ने पंजाब यूनिवर्सिटी और NSS की स्वयं सेविका है।
पूजा जांगड़ा ने पीयू से MA की पढ़ाई कर रही हैं। कार्यक्रम में चंडीगढ़ से शिक्षा सचिव IAS प्रेरणा पुरी, NSS क्षेत्रीय निदेशक जय भगवान और NSS राज्य लियाजन अधिकारी डॉक्टर नेमीचंद गुलिया उपस्थित रहे। इस अवॉर्ड के तहत 5 हजार रुपए इनामी राशि, मेडल एवं प्रमाण-पत्र मिलता है। इसके अलावा NSS सेवाओं में आगे बढ़ने पर बड़ी जिम्मेदारी या अधिकारी रैंक तक कोटा मिलता है।
माता-पिता से मिली समाज सेवा की प्रेरणा
चंडीगढ़ प्रशासन हर साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 6 NSS वॉलंटियर को सम्मानित करता है, जिसमें 3 लड़के और 3 लड़कियां होती है। इसके लिए कम से कम 3 साल तक NSS में अपनी सेवाएं देना जरूरी है। नशे के खिलाफ जागरूकता रैली, पर्यावरण अभियान, ड्रग्स या शराबबंदी के खिलाफ अभियान में योगदान दिया हो। NSS की एक्टिविटी में बेहतर प्रदर्शन करने पर उन्हें सम्मानित किया जाता है।
पूजा को समाज सेवा की प्रेरणा उनके पेरेंट्स से मिली है। उनके पिता राजेश जांगड़ा हरियाणा रोडवेज में हिसार डिपो में ड्राइवर के पद पर काम करता है। उनकी माता शीला देवी स्कूल शिक्षिका है। पूजा जांगड़ा ने पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक हटाओ अभियान, नशा मुक्ति अभियान, पौधरोपण, स्वच्छ भारत मिशन, अंगदान और रक्तदान जागरूकता के साथ चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर यातायात नियमों के लिए लोगों को जागरूक करना शामिल है।
Also Read: राजस्थान के सीएम भजनलाल ने नायब सैनी को लिखा पत्र, कहा- अवैध खनन रोकने के लिए साझा प्रयास जरूरी
पंजाब के राज्यपाल भी कर चुके सम्मानित
पूजा ने गणतंत्र दिवस परेड कैंप 2024 में भाग लिया था। उन्होंने डिप्टी कमांडर (एनएसएस दस्ते) के रूप में नेतृत्व किया था। पूजा हरियाणा और पंजाब यूनिवर्सिटी से इकलौती स्वयं सेविका रही है। इसलिए उन्हें पंजाब यूनिवर्सिटी और ग्राम पंचायत न्योली खुर्द, जम्भ शक्ति एनजीओ एवं कई संस्थाओं ने सम्मानित किया। बताया जा रहा है कि पूजा को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने भी गणतंत्र दिवस परेड में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया है।