Chandigarh Passport Portal: पांच दिनों तक बंद रहेगा चंडीगढ़ पासपोर्ट सेवा पोर्टल, अपॉइंटमेंट वालों दी जाएगी ये सुविधा

Chandigarh Passport Portal: चंडीगढ़ पासपोर्ट सेवा पोर्टल को तकनीकी रखरखाव के चलते पांच दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। यह सेवा 29 अगस्त की रात 8 बजे से लेकर 2 सितंबर की सुबह 6 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान लोगों को कोई स्लॉट नहीं मिलेंगे। यह फैसला रीजनल कार्यालय की ओर से लिया गया है और कहा गया है कि 30 अगस्त को सभी अपॉइंटमेंट रद्द कर दी जाए।
एक दिन में 1700 अपॉइंटमेंट
बता दें कि जिन आवेदकों को 30 अगस्त के लिए कंफर्म अपॉइंटमेंट मिले हैं, उन्हें इसके बारे में मोबाइल पर एसएमएस भेजकर जानकारी दे दी जाएगी। साथ ही सेक्टर-34 ए स्थित मुख्य कार्यालय सामान्य पूछताछ वॉक इन काउंटर भी 30 अगस्त को बंद रहेगा। चंडीगढ़ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट बनवाने के लिए एक दिन में लगभग 1700 अपॉइंटमेंट दी जाती हैं।
ऐसे दिया जाता है अपॉइंटमेंट
इन 1700 अप्वाइंटमेंट में 1200 सामान्य अपॉइंटमेंट के पासपोर्ट बनाए जाते हैं और 320 तत्काल अपॉइंटमेंट के बनाए जाते हैं। इसके अलावा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के लिए 180 लोगों को अपॉइंटमेंट दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए आप या पासपोर्ट सेवाओं के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट passportindia.gov.in पर जा सकते हैं या फिर आप आधिकारिक मोबाइल ऐप एम पासपोर्ट सेवा का भी उपयोग कर सकते हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS