चंडीगढ़ में इमर्जिंग इंडिया का MD गिरफ्तार: प्लॉट देने के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना, चार साल से था फरार

Chandigarh Police: चंडीगढ़ में पुलिस ने प्लॉट देने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में MD गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को अरेस्ट किया है। पिछले 4 सालों से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। गुरप्रीत सिंह ने प्लॉट दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी की है। इसके अलावा टीम ने 12 अन्य आरोपियों को अरेस्ट किया। सभी आरोपियों जिला अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सेक्टर-35 के इलाके में छिपा था आरोपी
जानकारी के मुताबिक आरोपी गुरप्रीत सिंह इमर्जिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का मैनेजिंग डायरेक्टर है। MD रहते हुए गुरप्रीत सिंह ने प्लॉट दिलाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी की है। मामले को लेकर इंस्पेक्टर शेर सिंह का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुरप्रीत सिंह सेक्टर-35 के इलाके में छिपा हुआ है। जिसके बाद पी.ओ. एंड समन स्टाफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ 63 लोगोंं ने शिकायत दी
गुरप्रीत सिंह सिद्धू पर कुल 10 आपराधिक केस दर्ज हैं। सिद्धू के खिलाफ करीब 63 लोगों ने शिकायत दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट में भी कई मामले लंबित हैं। इसके साथ ही पीओ सेल ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 12 अन्य भगोड़ों को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Also Read: सैनी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूलों में सिखाया जाएगा योगा, 857 योग टीचर्स की होगी भर्ती
इन 12 लोगों को भी अरेस्ट किया
पुलिस ने चोरी के मामले में सोलन के रहने वाले बाबूराम को अरेस्ट किया है।
आकाश उर्फ नोनी को मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में पकड़ा है।
अवतार सिंह को निवासी गांव छत,चेक बाउंस केस में गिरप्तार किया।
फतेहाबाद के रहने वाले सुनील कुमार को 138 NI एक्ट में गिरफ्तारी हुई है।
संजय कुमार, अभिराम वीर, गुरदीप सिंह, राम कुमार, लखवीर सिंह, रविंदर कुमार और देहरादून के मुकुल ममगाईं को 138 NI एक्ट में अरेस्ट किया है।
Also Read: हरियाणा का यह गांव स्ट्रीट लाइटों से होगा रोशन, मंत्री कृष्ण लाल बोले- बस स्टैंड पर शौचालय भी बनेंगे
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS