Swachh Survekshan Rohtak 2023: स्वच्छता सर्वेक्षण साल 2023 में नगर निगम रोहतक को हरियाणा में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया, नोडल ऑफिसर मनदीप धनखड़ ने दिल्ली जाकर अवार्ड लिया। वहीं, साल 2022 की तुलना में स्वच्छता के मामले में इस शहर की रैंकिंग राष्ट्रीय स्तर पर 71 प्वाइंट गिर गई है।

क्या रही रोहतक की रेकिंग

आवासन और शहरी कार्य विभाग द्वारा देश में हर साल अंकों के आधार पर स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जाता है। साल 2023 में विभाग ने तीन महीने पहले शहर में सर्वेक्षण करवाया था। जिसका परिणाम गुरुवार को जारी किया गया। वहीं, रोहतक को राज्य की सबसे क्लीन सिटी का अवार्ड दिया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर इसकी रेकिंग 109 रही। हालांकि, पिछले साल राज्य स्तर पर रोहतक दूसरे स्थान पर था और राष्ट्रीय स्तर पर इसकी रेकिंग 38 थी।

रोहतक की देशभर में रेकिंग

2016 में 288 वीं रैंक
2017 में 295 वीं रैंक
2018 में 89 वीं रैंक
2019 में 69 वीं रैंक
2020 में 35 वीं रैंक
2021 में 49 वीं रैंक
2022 में 38 वीं रैंक
2023 में 109 वीं रैंक

Also Read: Divya Pahuja के शव को लेकर फरार बलराज और रवि पर इनाम घोषित, सूचना देने वाले को मिलेंगे 50 हजार

रोहतक को नहीं मिली स्टार रेकिंग

साल 2022 में स्वच्छता सर्वेक्षण को तीनों वर्गों में 7500 अंकों के आधार पर विभाजित किया गया। तीनों वर्गों में रोहतक ने 5143.17 यानी 68.57 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे। 2021 में रोहतक को 6000 में से 63.69 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। स्टार रेटिंग में रोहतक निगम को पिछले दो साल से तीन स्टार मिले। ओडीएफ (ODF) प्लस भी रहा था। इस साल रोहतक को राज्य में नंबर वन क्लीन सिटी माना गया। वहीं, रोहतक को इस साल स्टार रेकिंग नहीं मिली।