Logo
Shri Ram Chowk: भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी निकट आ गई है। कुछ ही देर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा हो जाएगा। इस बीच हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पानीपत के गोहाना चौराहे का नाम श्री राम चौक रखने का ऐलान कर दिया है।

Shri Ram Chowk: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरु हो गया है। थोड़ी देर में शुभ मुहूर्त में ही कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा। अयोध्या में देशभर से मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। जिस ऐतिहासिक पल का सभी लोगों को वर्षों से इंतजार था, वो शुभ घड़ी आज निकट आ गई है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर हर तरफ जश्न का माहौल है। इस ऐतिहासिक पल को सभी लोग यादगार बनाना चाह रहे हैं। जगह-जगह हवन पूजन का कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सभी मंदिरों में भजन कीर्तन किया जा रहा है। राममय माहौल के बीच सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। जिसने प्रदेश में राम भक्तों का उत्साह दो गुना हो गया है।

गोहाना चौराहा अब श्री राम चौक से जाना जाएगा

दरअसल, हरियाणा के पानीपत में प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर यानी 21 जनवरी को आयोजित शोभायात्रा में सीएम मनोहर लाल ने पानीपत के गोहाना चौराहे का नाम श्री राम चौक और रेलवे रोड चौराहे का नाम महर्षि वाल्मिकी चौक रखने का ऐलान कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'शोभायात्रा' के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया भगवान राम के प्रति आस्था व्यक्त कर रही है। पिछले 10 वर्षों में सुशासन का चलन बढ़ा है और 'राम राज्य' की अवधारणा अब पूरे देश में प्रचलित है। उन्होंने कहा हम भगवान राम के आदर्शों पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सभी लोग लाइव देखें और इस उत्सव को दीवाली की तरह मनाएं।

ये भी पढ़ें:- Ayodhya Ram Mandir LIVE: प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर पहुंचे, 84 सेकंड के अभिजीत मुहूर्त में होगी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा

शोभायात्रा में सूफी गायक कैलाश खेर भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भजन की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी भक्त राम भक्ति में झूमते हुए दिखाई दिए। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। इसी दौरान सीएम मनोहर लाल ने राम भक्तों को एक और बड़ी सौगात दी है। अगले महीने से हरियाणा से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, यह ट्रेन 8 और 9 फरवरी को चलाई जाएगी। बता दें कि आज बहुत ही शुभ संयोग और मुहूर्त में अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम के बाल रूप की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान है। अगर ग्रहों की बात करें तो आज गुरु के ऊपर बहुत ही बलवान शनि की दृष्टि भी पड़ रही है।

5379487