Naib Saini Rohtak Visit Canceled: सीएम नायब सैनी नहीं जाएंगे रोहतक, कैबिनेट विस्तार के चलते कैंसिल किया दौरा

CM Naib Saini Rohtak Visit Canceled
X
सीएम नायब सैनी का रोहतक दौरा कैंसिल।
मुख्यमंत्री नायब सैनी का रोहतक का दौरा कैंसिल हो गया है। यह बदलाव मंत्रिमंडल के विस्तार करने के लिए किया गया है, जिसमें सीएम भी मौजूद रहेंगे।

CM Naib Saini Rohtak Visit Canceled: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज रोहतक आने वाले थे, लेकिन उनका यह दौरा अब कैंसिल हो गया है। इसको लेकर बताया जा रहा है कि यह बदलाव मंत्रिमंडल के विस्तार करने के लिए किया गया है, जिसमें सीएम नायब सैनी भी मौजूद रहेंगे।

मंत्रिमंडल का होगा विस्तार

हरियाणा की नायब सरकार के कैबिनेट मंत्रिमंडल के विस्तार का आज मंगलवार शाम को कार्यक्रम होगा, जिसमें खुद सीएम भी मौजूद रहेंगे। इसके चलते ही सीएम सैनी का रोहतक दौरा कैंसिल किया गया है। सीएम नायब सैनी का रोहतक में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के आवास पर उनके भाई के देहांत पर सांत्वना देने का कार्यक्रम निर्धारित था। इस कार्यक्रम को लेकर ही वह आज करनाल से रोहतक आने वाले थे। इसके बाद यहां से उन्हें सीधे चंडीगढ़ के लिए रवाना होना था, लेकिन अचानक उन्हें अपना रोहतक का दौरा कैंसिल करना पड़ा।

सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत का किया दावा

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी आज मंगलवार को अंबाला पहुंचे। जहां उन्होंने लोकसभा चुनावों के लिए विजय अभियान की शुरुआत से पहले गुरु साहब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का दावा भी किया। मुख्यमंत्री चंडीगढ़ से करनाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली में शामिल होने के लिए करनाल जाते समय अंबाला में रुके थे, लेकिन पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने कार्यक्रम से दूरी बनाई।

अनिल विज ने बनाई दूरी

नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर पूर्व गृहमंत्री अनिल विज में नाराजगी दिखाई दे रही है। नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही सभी कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं। एक बार फिर सीएम नायब सैनी के अंबाला पहुंचे के दौरान उन्होंने दूरी बनाई। ऐसे में विज की नाराजगी के कयासों को एक बार फिर हवा दे दी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story