Logo
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान बदलने के नाम पर दुष्प्रचार कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। संविधान मात्र एक किताब नहीं है, बल्कि यह देश को चलाने की व्यवस्थित प्रक्रिया है और पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संविधान के अनुरूप चलाया है।

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए राज्य सरकार 36 बिरादरी को साथ लेकर हर वर्ग के कल्याण के लिए और हर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित कर रही है। आगे भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर पर प्रदेश के नागरिकों से मुलाकात कर रहे थे।

प्रधानमंत्री ने संसद में महिलाओं को दिया 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व

नायब सिंह ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की बड़ी महत्वपूर्ण भागीदारी है। महिलाएं न केवल एक सभ्य परिवार बल्कि सभ्य समाज के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती हैं। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देकर महिलाओं का सम्मान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल ने हरियाणा के विकास को एक नई दिशा दी थी। वे दिन-रात हर व्यक्ति के विकास के लिए चिंता करते थे। हर गांव में बिजली, पानी और सड़क पहुंचाने का कार्य उन्हीं के कार्यकाल में पूरा हुआ था और गांवों में इस प्रकार के ढांचागत विकास करने के मामले में हरियाणा पहले नंबर पर था।

विपक्ष संविधान बदलने के नाम पर दुष्प्रचार कर लोगों को कर रहा गुमराह

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान बदलने के नाम पर दुष्प्रचार कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। संविधान मात्र एक किताब नहीं है, बल्कि यह देश को चलाने की व्यवस्थित प्रक्रिया है और पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संविधान के अनुरूप चलाया है। देश के लोगों से कांग्रेस को संविधान का अपमान करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

5379487