Haryana Politics: हरियाणा में नई सरकार का गठन हो चुका है। नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार सीएम पद के लिए शपथ भी ली है। सीएम सैनी के साथ 17 अक्टूबर को 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके अगले दिन 18 अक्टूबर को कैबिनेट की पहली बैठक भी हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। अब आज शनिवार यानी 19 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी दिल्ली दौरे पर हैं। सीएम सैनी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी हैं।

दिल्ली पर सीएम सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली आज शनिवार को दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान वह कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा पार्टी आलाकमान से कैबिनेट मंत्रियों के विभागों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि एक-दो दिन में मंत्रियों को विभाग भी बांट दिए जाएंगे।

इस बार मंत्री अनिल विज को गृह मंत्रालय न मिलने की चर्चा है। इससे पहले मनोहर लाल खट्‌टर की सरकार में अनिल विज के पास होम और हेल्थ की जिम्मेदारी थी। वहीं, अनिल विज मंत्रिमंडल के सबसे सीनियर मंत्री भी हैं।

इसके पहले 18 अक्टूबर को हरियाणा कैबिनेट की बैठक हुई है। कैबिनेट की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद सीएम सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने गरीबी से लेकर बेरोजगारी तक की चर्चा की है। इसके अलावा उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है।

कांग्रेस ने झूठे प्रोपेगेंडा फैलाया

सीएम सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में लोगों के हित में काम किए हैं, विपक्ष ने जो हमारे खिलाफ नैरेटिव खड़ा किया था, वह काम नहीं आया। हमारे युवा, किसान, नारी सभी हमारे लिए सम्मानित हैं। कांग्रेस ने किसानों को भी भड़काने का काम किया। कांग्रेस ने हरियाणा के खिलाड़ियों का भी इस्तेमाल किया। कांग्रेस ने गरीबों को भी लॉलीपॉप देती रही। कांग्रेस ने किसानों, खिलाड़ियों और गरीबों का मुद्दा उठाया, जो कि झूठ का प्रोपेगेंडा था, लेकिन हरियाणा के लोगों ने बीजेपी को जीत दिलाकर कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दिया।

यह भी पढ़ें:- CM Saini New Cabinet: सैनी कैबिनेट में कोई 12वीं पास तो कोई डॉक्टर और पत्रकार, लेकिन सब है करोड़पति, किसी पर नहीं है कोई केस