Logo
Haryana News: पंचकूला में सीएम सैनी ने पिंजौर मंडी का उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि यह मंडी किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

Haryana News: पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिंजौर मंडी का उद्घाटन किया है। पिंजौर मंडी को एशिया की सबसे बड़ी सेब,फल और सब्जी मंडी माना गया है। इस मंडी से किसानों को लाभ मिलेगा। किसानों की आय भी बढ़ेगी। पिंजौर मंडी किसानों के स्थिति को बेहतर करने दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

दूसरे राज्यों के बागवानों भी मिलेगा लाभ

जानकारी के मुताबिक मंडी को 14 करोड़ 66 लाख की लागत से तैयार किया गया है। इस मंडी में आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। सीएम सैनी ने कहा कि इस मंडी से हरियाणा के अलावा दूसरे राज्यों के बागवानों को भी इसका फायदा होगा। आपको बता दें कि इस मंडी का शिलान्यास मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया था।

किसान फसल आसानी से बेच सकेंगे

सैनी का कहना है कि इस मंडी के दूसरे चरण का उद्घाटन भी बहुत जल्द किया जाएगा। इस मंडी को करीब 78 एकड़ में तैयार किया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 220 करोड़ की लागत से इस मंडी को पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा। सीएम का कहना है कि अब हरियाणा के किसान अपनी फसलें यहां पर बेच सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली जाने वाले बागवान भी अब हरियाणा आ सकते हैं।

Also Read: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, रिटायर्ड सैनिकों के लिए स्वास्थ्य सेवा को करेंगी सुनिश्चित

समाज के हर वर्ग पर समर्पित

सीएम का कहना है कि गोहाना में सब्जी मंडी, गुरुग्राम में फूल मंडी और सोनीपत में मसाला मंडी भी तैयार हो रही है। सरकार प्रदेशों में मंडी की संख्या बढ़ा रही हैं ताकि किसान आसानी से फसल बेच सकें। सरकार भावांतर भरपाई योजना को ध्यान में रखकर किसानों को लाभ पहुंचा रही है।

सीएम सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार समाज के हर वर्ग के की जरूरतों को ध्यान में रखती है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने का भी प्रयास कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। 

5379487