Logo
हरियाणा के नए सीएम नायब सैनी ने शपथ लेने के बाद से कई अहम फैसले लिए हैं। उनके जुझारूपन को देखते हुए भाजपा ने भी हरियाणा से बाहर एक बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई है।

हरियाणा के नए सीएम नायब सैनी लंबी दौड़ के खिलाड़ी हैं। उनकी बदौलत ही प्रदेश में पहली बार किसी पार्टी की तीसरी बार सरकार बनी है। नायब सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद नम्र हैं, वहीं भूपेंद्र हुड्डा अपने अहंकार की वजह से हार गए हैं। भूपेंद्र हुड्डा डूबता जाहज है, अगर कांग्रेस ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया, तो आने वाले चुनाव में कांग्रेस 37 सीटों से आगे बढ़ने की बजाए 7 पर सिमट जाएंगी। यह बात भाजपा नेता कृष्णमूर्ति ने मीडिया से बातचीत में कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की नब्ज को अच्छे से समझती है। हरियाणा का नया सीएम कौन होगा, इसका नाम भी सबके सामने रख दिया था। उन्होंने कहा कि नायब सैनी के चेहरे पर चुनाव लड़ा गया। नायब सैनी रोजाना 600 से ज्यादा लोगों से मिलते रहे और आखिरी मिलने वाले शख्स से भी बेहद नम्र से मिलते रहे। भाजपा में भी कुछ नेताओं ने टिकट की चाह में राह अलग करने का प्रयास किया, लेकिन नायब सैनी उन्हें समझाने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि अपने नम्र व्यवहार की वजह से नायब सैनी लंबी दौड़ के खिलाड़ी होंगे।

भूपेंद्र हुड्डा का क्या होगा

जब सवाल पूछा गया कि भूपेंद्र हुड्डा का भविष्य क्या होगा, इस पर जवाब देते हुए कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा अपने अहंकार की वजह से हारा है। आरोप लगाया कि हुड्डा ने हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी पार्टी छोड़ने के लिए विवश कर दिया। राव इंद्रजीत, किरण चौधरी जैसे नेता, जो कि कांग्रेस में गहरी आस्था रखते थे, उन्हें भी पार्टी से निकलना पड़ा।

भाजपा नेता ने कहा कि कुमारी सैलजा और रणदीप सुरेजवाला जैसे नेता भी भूपेंद्र हुड्डा से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा की राजनीति खत्म हो चुकी है, अब कांग्रेस उसे विपक्ष नेता बनाती है, तो कांग्रेस में कोई बदलाव नहीं आएगा, जैसा है वैसा रहेगा। अंतर इतना आएगा कि इस बार 37 सीटें मिली हैं, अगली बार 7 सीटों पर सिमट सकती है।

भूपेंद्र हुड्डा अलग पार्टी नहीं बना पाएंगे

कृष्णमूर्ति हुड्डा ने विपक्ष का नेता न बनने पर भूपेंद्र हुड्डा के अलग पार्टी बनाने की चर्चा पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा अलग पार्टी बनाता है, तो दो तीन विधायक ही जाएंगे क्योंकि वे भी जान चुके हैं कि भूपेंद्र हुड्डा पर जनता भरोसा नहीं करेगी।

भाजपा ने नायब सैनी को दी यह बड़ी जिम्मेदारी

उधर, भाजपा की तरफ से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि भाजपा ने सीएम नायब सैनी को हरियाणा के बाहर बड़ी जिम्मेदारी दी है। सीएम नायब सैनी को पंजाब उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों में शामिल किया है। इस सूची में केंद्रीय गृह मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, रवनीत सिंह बिट्टू, गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम शामिल है। इसके अलावा अनुराग ठाकुर, स्मृति ईरानी, मनोज तिवारी, मनजिंदर सिंह सिरसा और रवि किशन शामिल हैं। गिद्दड़बाहा, डेराबाबा नानक बरनाला और चब्बेवाला सीटों पर यह उपचुनाव 13 नवंबर को होना है।

ये भी पढ़ें : कंप्यूटर ऑपरेटर से सीएम पद तक कैसे पहुंच गए नायब सैनी, कहानी जानकर चौंक जाएंगे आप

5379487