हरियाणा में ओलावृष्टि से फसल खराब: करनाल में CM नायब सैनी ने जाना किसानों का दर्द, बोले- मिलेगा उचित मुआवजा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में बारिश और ओलावृष्टि के कारण खराब हुई फसलों का जायजा लिया है। उन्होंने किसानों को उनके नुकसान की भरपाई का आश्वासन भी दिया।;

Update:2024-04-20 17:19 IST
करनाल पहुंचे सीएम नायब सैनी।Nayab Singh Saini reached Karnal
  • whatsapp icon

CM Nayab Singh Saini Reached Karnal: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को करनाल पहुंचे हैं। यहां उन्होंने शुक्रवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण हुई फसलों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल के इंद्री एरिया में किसानों बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सीएम सैनी ने किसानों को उनके नुकसान की भरपाई का आश्वासन भी दिया।

किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा

सीएम नायब सिंह सैनी आज शनिवार को करनाल दौरे पर हैं। यहां उन्होंने ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों को लेकर किसानों से बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद प्राप्त करवाने का आश्वासन दिया। सीएम नायब सैनी ने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि खराब फसल के लिए सरकार की ओर से विशेष कार्यवाही की जाएगी और उचित मुआवजा दिया जाएगा।

किसानों ने सीएम को सुनाया अपना दर्द

वहीं, किसानों ने सीएम नायब सैनी को बताया कि ओलावृष्टि से इंद्री, गढ़ी बीरबल और घरौंडा इलाके में खड़ी फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। इसके अलावा शुक्रवार को तेज आंधी के चलते कई इलाकों में खंभे गिर गए। जिससे बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। सीएम ने कहा कि सरकार की ओर से किसानों की भलाई के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका किसानों को पूरा लाभ मिल रहा है।

बता दें कि हरियाणा में मौसम के बदलाव के कारण किसानों को पक्की-पकाई फसल पर ओलावृष्टि और बारिश का खतरा मंडरा रहा है। बीते दिन शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि और बारिश के कारण किसानों की फसलों को बहुत नुकसान हुआ है। प्रदेश में कई जगह किसानों की फसल नष्ट हो गई है।

Similar News