Logo
सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया। हुड्डा ने सीएम रहते हुए प्रदेश को जातिवाद के दलदल में धकेला था। सुरजेवाला को राहुल की नाक का बाल बने हुए हैं। दोनों नेताओं को अपनी दी नौकरियों पर श्वेत पत्र लाने की चुनौती दी।

चंडीगढ़, योगेंद्र शर्मा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में भर्तियों को रोकने के पीछे कांग्रेस का भर्ती रोको गैंग काम करा है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा व रणदीप सिंह सुरजेवाला झूठ से प्रदेश में भ्रम फैलाना चाहते हैं। दोनों ही नेताओं को कांग्रेस की एक दशक की सरकार के वक्त में हुई भर्तियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताएं कितने लोगों को रोजगार दिया गया। कांग्रेस के शासनकाल के दौरान जमकर क्षेत्रवाद, जातिवाद, पर्ची-खर्ची का सिलसिला चला था, सुरजेवाला आए दिन भ्रम फैलाने औऱ झूठ बोलने का काम कर रहे हैं, इन्हें अपने गिरेबां में झांकना चाहिए उन्होंने अपनी सरकार के वक्त में क्या काम किया है ?

सप्ताहभर के अंदर आएगी डिमांड

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सभी विभागों से उनके यहां पर खाली पदों का ब्योरा मांग लिया गया है। इसके आने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी। डिमांड आने के बाद में दो से तीन माह में यह भर्ती कर दी जाएगी। सीएम सैनी ने साफ कर दिया है कि वे युवाओं की नौकरी सुरक्षित रखने के लिए विधानसभा के अंदर कानून बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 तक हुड्डा व सुरजेवाला सत्ता में रहे हैं, लेकिन जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाई भतीजावाद का बोलबाला था, नौकरियां बिकती थी।

सुरजेवाला को बताया राहुल गांधी की नाक का बाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला पर जमकर हमला बोला साथ ही अपने दस साल के कार्यकाल के बारे में श्वेत पत्र जारी कराने की चुनौती दी है। सुरजेवाला ने कहा कि सुरजेवाला खुद मंत्री रहें हैं, एक दशक में उनके कार्यकाल के दौरान भर्तियों में पर्ची, खर्ची गोलमाल हुआ करते थे, पहले अपने गिरेबां में झांके, वे यहीं पर नहीं थमे और कहा कि सुरजेवाला राहुल गांधी की नाक का बाल बना हुआ है।

11 हजार युवाओं को नहीं आने देंगे दक्कित

सैनी ने सोमवार को साफ कर दिया है कि सामाजिक आर्थिक आधार पर जो अदालत का फैसला आया है, उसका सम्मान करते हैं लेकिन 11 हजार युवाओं को कोई दक्कित नहीं आने देंगे। सैनी ने कहा कि, उसके लिए हरियाणा विधानसभा के अंदर विशेष सत्र बुलाकर विधेयक लाया जाएगा।

ग्रुप-डी और सी दोनों पूरी तरह से सुरक्षित

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साफ कर दिया है कि ग्रुप सी हो या फिर ग्रुप डी सभी युवाओं की नौकरी सुरक्षित रहेगी, इसमें कोई भी शंका करने की जरूरत नहीं हैं। साढ़े नौ साल के अंदर भाजपा सरकार ने एक लाख 32 हजार युवाओं को नौकरी बिना किसी भेदभाव और पर्ची खर्ची के बिना पारदर्शी तरीके से दी है।

ओबीसी का शोषण कर वोटबैंक को लूटा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि ओबीसी को अगर सम्मान देने का काम किया, तो भाजपा ने किया है। कांग्रेस के शासनकाल में ओबीसी का शोषण किया गया औऱ उनको वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करने के अलावा कुछ नहीं किया। कांग्रेस के शासनकाल में हुड्डा व रणदीप जैसे नेताओं ने प्रदेश को जातिवाद व क्षेत्रवाद के नाम पर बांटा। कांग्रेस के फैलाए जातिवाद के दलदल से प्रदेश आज भी पूरी तरह से उभर नहीं पाया है और 2016 में प्रदेश ही नहीं देश की जनता इनकी करतूत देख चुकी है। 
 

5379487