Logo
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इंडी गठबंधन के नेताओं पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि यह जनबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन है। गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री मोदी पर हमला कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री रुकने वाले नहीं है।

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इंडी गठबंधन के नेताओं पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि यह जनबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन है। गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री मोदी पर हमला कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री रुकने वाले नहीं है। मोदी के लिए देश के 140 करोड़ लोग उनका परिवार है और मोदी परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, जिसने देश को लूटा है। उसे लौटाना ही पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी है। इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ये गठबंधन, जनबंधन नहीं, ठगबंधन है। टोली को देखिये तो पता चलेगा कि जो भ्रष्टाचारी हैं, जो भ्रष्टाचार के मामले में या तो जेल में हैं या बेल पर हैं, वे भ्रष्टाचार बचाओ रैली निकाल रहे हैं।

धमंडिया गठबंधन अपने आप को बचाने के लिए जमा हुए

मुख्यमंत्री ने इंडी गठबंधन द्वारा की गई रैली पर तंज कसते हुए कहा कि घमंडिया गठबंधन के लोग रामलीला मैदान में अपने आप को बचाने के लिए इकट्ठे हुए हैं, उनकी लड़ाई देश के अंदर कोई विजन की नहीं है। उनकी लड़ाई है भ्रष्टाचारियों को कैसे बचाया जाए। रामलीला मैदान में अपने भ्रष्टाचार को जस्टिफाई कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ, मगर इंडी गठबंधन के नेता कहते हैं कि भ्रष्टाचारी को बचाओ। इंडी गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री मोदी पर चाहे कितने भी हमले कर लें, देश की जनता उनको अच्छी तरह से जानती है। इसके अलावा इंडी के इन नेताओं को उन्होंने घोटालेबाजों की बारात बताया, जहां सब देश को लूटना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि उसके भ्रष्टाचार पर चर्चा न हो। घोटाले भी करते हैं, चाहते हैं कि एक्शन न हो, ये गठबंधन, जनबंधन नहीं, ठगबंधन है।

दिल्ली में कांग्रेस आप मिले हुए, पंजाब में हम आपके हैं कौन

सीएम नायब सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी कहती है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के समर्थन में रैली हो रही है। कांग्रेस कहती है कि यह किसी विशेष व्यक्ति के समर्थन में नहीं बल्कि पूरे गठबंधन की रैली है। दिल्ली में कांग्रेस आप मिले हुए हैं, जबकि पंजाब में हम आपके हैं कौन हो रहा है। इस प्रकार का इंडी गठबंधन देश को देखने को मिल रहा है। पश्चिम बंगाल में ममता ने साथ में लड़ने से इनकार कर दिया। बिहार में आरजेडी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। कर्नाटक में उद्धव ठाकरे ने भी अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर दिए। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी छोड़ कर सांसद और विधायक जा रहे हैं। अभी पिछले दिनों देखा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कोई भाव नहीं दे रहा है।

इंडी नेता संदेशखाली पर रहते हैं चुप

नायब सिंह ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता संदेशखाली पर चुप रहते हैं, कोई नहीं बोलता कि वहां पर क्या क्या अत्याचार महिलाओं पर हुए हैं। इनके नेता देश तोड़ने की बात करते हैं लेकिन उस पर एक्शन के बजाय लोक सभा का टिकट देते हैं। ये शाहजहां शेख जैसे अपराधी पर चुप रहते हैं। ये उदयनिधि स्टालिन के सनातन विरोधी बयान पर चुप रहते हैं। ये रामचरितमानस के अपमान पर चुप रहते हैं। ये अपने घोटाले पर चुप रहते हैं लेकिन सजा पर सवाल उठाते हैं। ये हिंदू देवी-देवताओं के अपमान पर चुप रहते हैं। ये झूठे आरोप लगाते हैं लेकिन बाद में माफी मांगते हैं। पंजाब में जेल पर हमला होता है, लेकिन ये सभी घमंडिया गठबंधन के लोग चुप रहते हैं।

ममता ने तुष्टीकरण की राजनीति को हवा दी

नायब सैनी ने कहा कि ममता सरकार ने अपने वोटबैंक के लिए तुष्टीकरण की राजनीति को हवा दी और राज्य के हिंदुओं को दबाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, रोहिंग्याओं के पक्के समर्थक, सीएए कानून का विरोध करने में लगे हैं और अपने राज्य में सीएए न लागू होने देने की बात कहकर संविधान के विरुद्ध जाने की हिमाकत कर रहे हैं। नायब सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के जेल वाले मुख्यमंत्री कहा करते थे कि फर्स्ट रेजिग्नेशन, देन इन्वेस्टिगेशन। अब ये कहते हैं कि Forget resignation, we won't join investigation and we will celebrate corruption।

5379487