Logo
Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस नेता अशोक तंवर जो कि कल ही बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं, उन्होंने पार्टी बदलने के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है।

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले वोटिंग से 2 दिन पहले बीजेपी नेता अशोक तंवर ने ऐसा खेल खेला, जिस पर जनता की भी हंसी छूट गई। सिर्फ 45 मिनट पहले बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने वाला अशोक तंवर अचानक कांग्रेस ज्वाइन कर लेता है। राहुल गांधी ने खुद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई, अब अशोक तंवर ने बयान जारी करते हुए बताया कि उन्होंने बीजेपी क्यों छोड़ा।

बीजेपी में संविधान के प्रति नहीं है आस्था- अशोक

कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने आज यानी 4 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में कुछ ऐसे मुद्दे हुए जिस पर मुझे काफी आहत हुई। बीजेपी में देश के संविधान के प्रति जो आस्था होनी चाहिए थी, वो नहीं है। वे चुनाव जीतने के लिए जाती और धर्म का सहारा लेते हैं। वे लोगों को बांट रहे हैं। इसी कारण से मैंने पार्टी छोड़ी है।

'देश को फिर से कांग्रेस पर भरोसा हुआ'

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा काफी सफल रहा। इस यात्रा ने देश को फिर से उम्मीद दी है। लोगों को भरोसा हुआ है कि अगर देश में कांग्रेस की सरकार होती है, तो देश मजबूती से आगे बढ़ेगा। देश के लोगों को उसका अधिकार कैसे मिले, दलित और पिछड़ों को उसका अधिकार देने और देश मजबूत करने के लिए हर संभव कदम उठाए हैं। देश की तरक्की में राहुल गांधी ने हमेशा अपनी भूमिका निभाने का सपना देखा है।

'हरियाणा में लाएं जनादेश की सरकार'

अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस ने हमें सिखाया और लोगों के बीच संघर्ष करने का मौका दिया। इसी कारण से हम एक बार फिर राहुल गांधी के साथ संविधान बचाने की लड़ाई में साथ खड़े हैं। मैं हरियाणा की जनता से अपील करता हूं कि सभी लोग कल चुनाव में फिर से पूरी मजबूती से अपने मतों का इस्तेमाल कांग्रेस को वोट देकर करें, ताकि हरियाणा में फिर से जनादेश की सरकार बन सके।

ये भी पढ़ें:- हरियाणा विधानसभा चुनाव: 'अच्छा सिला दिया उन्होंने हमारे प्यार का', अशोक तंवर के कांग्रेस में जाने पर बोली BJP

5379487