Assembly Election 2024: कांग्रेस नेता बजरंग पुनिया की बृजभूषण सिंह को चेतावनी, जानें क्यों कहा हिम्मत है तो हरियाणा आएं

Bajrang Punia, Haryana Kisan Congress,
X
बजरंग पुनिया बने हरियाणा किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, नहीं लड़ेंगे चुनाव।
कांग्रेस नेता और पूर्व पहलवान बजरंग पुनिया ने बृजभूषण सिंह को चेतावनी दी है।

Haryana Assembly Election: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस ज्वाइन करते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। उनका आरोप है कि उनके खिलाफ जो पहलवानों ने आंदोलन किया था। उसकी कहानी कांग्रेस ने लिखी थी और उनके खिलाफ साजिश रची गई थी। उन्होंने विनेश के खिलाफ प्रचार करने को लेकर भी बयान दिया था। अब इस पूरे मामले में बजरंग पुनिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

खबरों की मानें, तो कांग्रेस नेता और ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पुनिया ने बृजभूषण सिंह को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि हिम्मत है बृजभूषण सिंह हरियाणा आकर तो दिखाएं, यहां जनता तय करेगी कि उनका स्वागत कैसे करना है। पूर्व पहलवान ने ये भी स्पष्ट किया कि वो चुनाव नहीं लड़ रहे है, बल्कि विनेश फोगाट कर रही है। ये सब बातें उन्होंने एक चैनल से बातचीत के दौरान कही है।

खबरों की मानें, तो बृजभूषण सिंह ने ये भी कहा है कि वह हरियाणा आकर विनेश के खिलाफ प्रचार करना चाहते हैं।। जिस पर बजरंग पुनिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्हें चुनौती देते हरियाणा में प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा है।

वहीं भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन करने वाले तीनों पहलवानों पर देशद्रोह का केस दर्ज होना चाहिए।

एक दिन पहले ही ज्वाइन की है कांग्रेस
बता दें कि शुक्रवार को ही विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कांग्रेस ज्वाइन की थी। कांग्रेस में शामिल होने के करीब सात घंटे बाद बजरंग पुनिया को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विनेश फोगाट को जुलाना से उम्मीदवार घोषित किया गया है। दोनों ही पहलवान बीजेपी नेता बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले पहलवानों में शामिल थे। पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story