Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को हो चुके हैं। प्रदेश में तमाम पार्टी की नजर चुनाव के परिणाम पर टिकी हुई है। हरियाणा में कल यानी 8 अक्टूबर मंगलवार को चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। ऐसे में तमाम पार्टी के नेता जीत का दावा करते हुए हैं नजर आ रहे हैं। चुनाव परिणाम को लेकर भी नेताओं की बयानबाजी भी लगातार जारी है। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने भी चुनाव रिजल्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

10 साल के कुशासन को किया उजागर- उदयभान

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान से पूछा गया कि हरियाणा में लड़ाई कांग्रेस इनेलो रहा है। जब प्रदेश में दस तक भाजपा की सरकार रही तो कांग्रेस की सीधे तौर पर लड़ाई भाजपा से रही है, अगर कांग्रेस को जीत मिलती है तो इसकी क्या वजह है, इस पर कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि कांग्रेस ने 10 साल के कुशासन को जनता के सामने उजागर किया है। कांग्रेस पार्टी ने घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, हरियाणा मांगे हिसाब इस तरह के हमने कार्यक्रम चलाए हैं। इन कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा का चेहरा बेनकाब करने का काम किया गया है।

Also Read: हरियाणा में 67 प्रतिशत हुआ मतदान, फिर भी नहीं टूट पाया पिछले विधानसभा चुनाव का यह रिकॉर्ड

इस बार हमारा रिकॉर्ड टूट सकता है- उदयभान

मीडिया से बात करते हुए उदयभान ने कहा कि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने समय-समय पर प्रदेश में आकर हमारा उत्साह वर्धन किया है। हमारा (कांग्रेस) का घोषणा पत्र को जारी किया गया, उस पर मोहर लगाई गई है। इन सबके आधार पर जनता ने हम पर विश्वास किया है। 2005 में हमें 67 सीट मिली थी, इस बार हमारा रिकॉर्ड टूट सकता है।

मंत्री बनाए जाने के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल और कांग्रेस नेतृत्व तय करेगा और जनता की आशा और आकांक्षाओं के अनुरूप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। सीएम चेहरे को लेकर उदयभान ने कहा कि पार्टी के जो दिशा निर्देश होंगे, पार्टी जो चाहेगी, जहां मेरी ड्यूटी लगा सकते हैं यह पार्टी का फैसला है।