Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव में नेताओं द्वारा रैलियां की जा रही हैं। इस कड़ी में भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अंबाला पहुंचे। दरअसल अंबाला में धर्मेंद्र प्रधान पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अनिल विज के समर्थन में जनता से वोट की अपील की है। इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर से सत्ता में आने का मौका देगी।

अनिल विज ने लोगों के हित में किया काम

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अंबाला में अनिल विज का समर्थन करते हुए कहा कि अनिल विज ने जनता के हित में काम किया है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अनिल विज 6 बार विजयी  हो चुके हैं। इस बार भी उन्हें चुनावों में जीत मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब धर्मेंद्र प्रधान से विज द्वारा खुद को मुख्यमंत्री के चेहरा बताए जाने पर सवाल किया गया तो इस सवाल पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अनिल विज बहुत बड़े नेता है। विज हमारे लिए एक आइकन नेता है। विज लोगों के हित में काम करते हैं। इस दौरान उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बनाने का मौका दे।

Also Read: कुमारी सैलजा पर सीएम सैनी का बयान, कहा- वे सीएम बनना चाह रही तो कांग्रेस को क्या दिक्कत

कांग्रेस को मिलेगी बड़ी हार

अनिल विज का समर्थन करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रतिद्वंद्वी एक महिला को सम्मान नहीं देना चाहते। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि  उनके नेता राहुल गांधी भारत में ही नहीं अमेरिका में जाकर कहते हैं कि हम चुनाव जीतेंगे तो देश में आरक्षण खत्म करेंगे। कांग्रेस पार्टी दलितों का सम्मान नहीं करते। इतना ही नहीं उनकी पार्टी की महिला नेता को उन्हीं के नेता ने अपशब्द कहे, असंवैधानिक शब्द कहे, इसी वजह से उनकी आज यह हालत है। इस बार प्रदेश की जनता उनको (कांग्रेस) एक और बड़ी हार दिखाएगी।