DSP Promotion Case: सीएम ऑफिस ने लौटा दी आधी अधूरी फाइलें, जल्द करनी होंगी पूरी 

Symbolic picture
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।
हरियाणा में पदोन्नति का इंतजार कर रहे दर्जन भर डीएसपी को अभी और इंतजार करना होगा, क्योंकि मुख्यमंत्री आफिस से उनकी आधी-अधूरी फाइलों को एक बार फिर वापस लौटा दिया है।

योगेंद्र शर्मा, हरियाणा: पदोन्नति का इंतजार कर रहे दर्जन भर डीएसपी को अभी और इंतजार करना होगा, क्योंकि मुख्यमंत्री (मुख्य सचिव आफिस) से उनकी आधी-अधूरी फाइलों को एक बार फिर वापस लौटा दिया है। इनकी एसीआर और अन्य दस्तावेज पूरे कर भेजने के बाद ही इस पर विचार होगा। पिछले सप्ताह वापस भेजी गई फाइलों को पूरा करने में अभी वक्त लगेगा। मुख्य सचिव ऑफिस की ओर से अध्ययन और दिशा निर्देशों के बाद 13 एचपीएस अफसरों की फाइल लौटाई गई थी। इनको अभी पदोन्नति के लिए फाइलों में दस्तावेजों की पूर्ति, एसीआर को पूरी कराने व लगाई गई अन्य आपत्तियां दूर करनी होंगी।

आधी अधूरी फाइलों के कारण रूकी पदोन्नति

डीएसपी की पदोन्नति के लिए भेजी गई फाइलें आधी अधूरी है, जिसके कारण उनकी पदोन्नति को रोका गया है। इसके अलावा कुछ अन्य आपत्तियां लगाई हैं। भरोसेमंद उच्चपदस्थ सूत्रों का कहना है कि एचपीएस अफसरों की एसीआर अधूरी थी जिसके कारण इंटीग्रिटी सर्टिफिकेट नहीं दिया जा सकता। पुलिस निदेशालय और गृह विभाग से दोबारा फाइलों को मुख्य सचिव कार्यालय भेजा जाएगा। अहम पहलू यह है कि पदोन्नति का इंतजार करने वाले अधिकारियों को एक बार फिर से झटका लगा है। खुद प्रदेश के डीजीपी शत्रुजीत कपूर पदोन्नति देने के लिए मुख्य सचिव ऑफिस में बातचीत कर मामले का हल निकालने को लेकर गंभीर हैं। लेकिन आपत्तियों को दूर करने और फाइलों को पूरी करने के बाद ही भेजा जाएगा।

आईपीएस होने है पदोन्नत, 2020 के लिए 15 अफसर लाइन में

2020 के लिए पांच और इसी क्रम में 2021 के लिए चार पद हैं जिन पर आईपीएस पदोन्नत होने हैं। 2020 के लिए 15 अफसरों के नाम लाइन में हैं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। तीन सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इन 15 अफसरों में अशोक 10 नवंबर 2022 को दिवंगत हो चुके हैं। देशबंधु निलंबित (30 अप्रैल 2022) को रिटायर हुए। सुमेर सिंह, ध्यान सिंह, मुकेश कुमार, सुरेश कुमार, वीरेंद्र सिंह सांगवान, कृष्ण कुमार (30 जून 2023 को) रिटायर हो चुके हैं। धर्मवीर सिंह, बलजिंदर, जयवीर सिंह और कुशल पाल सिंह, राजकुमार वालिया, सुरेश कुमार (31 अक्टूबर 2023को रिटायर हुए, जिसमें ताहिर हुसैन शामिल हैं। इनमें अशोक कुमार दिवंगत औऱ देशबंधु का इंटीग्रिटी सर्टिफिकेट को डीजीपी द्वारा प्रमाणित नहीं किया गया है।

2021 के लिए 12 अफसरों के नाम शामिल

2021 के लिए चार पदों के लिए 12 अफसरों के नाम शामिल हैं। इनमें 2020 के जोन वाले अशोक कुमार दिवंगत, कृष्ण कुमार 30 जून 2023 में रिटायर हो गए। धर्मबीर सिंह, बलजिंद्र, जयबीर सिंह, कुशलपाल सिंह, राजकुमार वालिया, सुरेश कुमार 31 अक्टूबर-2023 में रिटायर हो गए। जबकि राजेश कुमार, ममता खरब, रविंद्र कुमार तोमर नए शामिल हुए हैं। इसमें अशोक कुमार मृत का इंटीग्रेटी सर्टिफिकेट डीजीपी द्वारा प्रमाणित नहीं किया गया। इनमें से 2022 के लिए चार पदों के लिए 12 अफसरों क नाम जोन में शामिल है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story