Dussehra 2024: हरियाणा में देश का दूसरा सबसे ऊंचा रावण दहन, जानें कहां होगा कार्यक्रम

Dussehra 2024: हरियाणा में आज शनिवार को दशहरा उत्सव के मौके पर देश का दूसरा सबसे ऊंचा रावण दहन किया जाएगा।;

Update:2024-10-12 13:41 IST
हरियाणा होगा दूसरा सबसे ऊंचा रावण दहन।Ravana Dahan in Haryana 2024
  • whatsapp icon

Dussehra 2024: देशभर में आज शनिवार को दशहरा उत्सव को लेकर धूम मची हुई है। वहीं, हरियाणा में भी दशहरा पर्व काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान आज शाम कई जिलों में ऊंचे-ऊंचे रावण के पुतलों को जलाए जाएंगे। जहां एक तरफ कैथल जिले के बेरली कलां गांव में रावण का 125 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया है। यहां पर शाम को रावण दहन कार्यक्रम में कोसली से नवनिर्वाचित विधायक अनिल यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

देश का दूसरा सबसे ऊंचा रावण

दशहरे के मौके पर देश में सबसे ऊंचा रावण दहन दिल्ली के द्वारा में किया जाएगा। जहां 211 फीट का रावण का पुतला लगाया गया है। वहीं, देश का दूसरा सबसे ऊंचा रावण का पुतला हरियाणा के पंचकूला में लगाया गया है।

पंचकूला के सेक्टर- 5 में 180 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया था, लेकिन कुछ दिन पहले रात के समय इसे खड़ा करने के कुछ ही देर बाद तेज आंधी आने के कारण यह पुतला नीचे गिर गया। जिसके बाद इससे पुतले का नीचे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और पुतले की ऊंचाई घटकर 155 फीट कर दी गई।

नवरात्रि से पहले ही इस पुलते को पंचकूला मे तैयार कर लिया गया था। इसे देखने के लिए लोग हर दिन यहां भारी संख्या में पहुंच रहे थे। आज शाम को रावण दहन के साथ ही लोगों इंतजार भी खत्म हो जाएगा। दहन से पहले इन दिनों पंचकूला में यह पुतला आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। दरअसल, ट्राईसिटी में यह पहला मौका है जब लोग इतने ऊंचे रावण को जलता देखेंगे।

रेवाड़ी में भी कई जगहों पर रावण दहन

कैथल के बेरली कलां गांव में भी रावण का पुतला क्रेन की मदद से खड़ा कर दिया गया। जहां, हर साल की तरह इस साल में हजारों की संख्या में लोग 125 फीट ऊंचा रावण दहन देखने के लिए कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, रेवाड़ी जिले में भी सचिवालय के पीछे स्थित हुडा ग्राउंड सहित कई जगहों पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यहां दो रामलीला कमेटियों के 60 फीट ऊंचे रावण अलग-अलग स्थापित किए गए हैं।

Also Read: दशहरे पर रावण की आंखों में दिखेगा गुस्सा, घूमती दिखाई देगी गर्दन, आतिशबाजी के साथ होगा पुतलों का दहन 

Similar News