Rohtak Crime: छेड़छाड़, गाली गलौज और लूटपाट के झूठे आरोप ने ली दो जानें, जहर खाकर चचेरे भाईयों ने की आत्महत्या

A person committed suicide by consuming poison in Panipat.
X
पानीपत में व्यक्ति ने जहर खाकर की आत्महत्या।
हरियाणा के रोहतक में दो चचेरे भाईयों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि एक महिला ने छेड़छाड़, गाली गलौज और लूटपाट के झूठे आरोप लगाए थे।

हरियाणा के पानीपत में दो चचेरे भाईयों के आत्महत्या की खबर सामने आ रही है। दोनों भाईयों ने एक महिला द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ और गाली गलौज के आरोपों के बाद ये कदम उठाया है। परिजनों का आरोप है कि महिला द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने दोनों को थाने में ले जाकर खूब पीटा। इसी बात से आहत होकर दोनों भाईयों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जहर खाने के बाद दोनों चचेरे भाईयों को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोनों भाईयों ने दम तोड़ दिया।

झूठे केस में फंसाया गया

जानकारी के मुताबिक, दोनों चचेरे भाईयों का नाम शाहबाज और कैफ के रूप में हुई है और इनकी उम्र लगभग 18 से 19 वर्ष है। एक महिला ने दोनों के खिलाफ छेड़छाड़ और गाली गलौज का आरोप लगाया था। मृतकों के परिजनों का कहना है कि महिला ने झूठे केस में लड़कों को फंसाया था। इसके बाद पुलिस ने इन्हें थाने ले जाकर इनकी पिटाई की। इसी बात से दुखी होकर दोनों भाईयों ने घर से थोड़ दूर ताऊ देवी लाल पार्क में जाकर जहर खा लिया।

हमारी किसी ने नहीं सुनी

मरने से पहले कैफ ने वीडियो भी बनाया। इस वीडियो में उसने अपनी मौत का कारण महिला द्वारा थाने में झूठा केस दर्ज कराने के बारे में कहा। उसने कहा कि महिला ने थाने में हमारी झूठी शिकायत दी थी। हमने थाने में बात करने की कोशिश की लेकिन हमारी एक भी बात नहीं सुनी गई और थाने में हमारी पिटाई की गई। इसी बात से परेशान होकर हम दोनों जहरीला पदार्थ खा रहे हैं।

मोमोज खाने गए लड़कों पर आरोप

मृतकों के परिजन का कहना है कि 8 नवंबर को इंसार बाजार में सलारगंज गेट के पास शाहबाज और कैफ मोमोज खाने गए थे। वहां एक महिला भी मोमोज खा रही थी। इस दौरान उनकी महिला से कुछ कहासुनी हुई और फिर मारपीट हुई। इसके बाद महिला ने दोनों के खिलाफ छेड़खानी, गाली-गलौज के साथ ही जेवर व पैसे लूटने की बात भी कही। इसके बाद पुलिस ने दोनों को ले जाकर टॉर्चर किया। इस बात से दुखी होकर दोनों ने पार्क में जाकर जहर खा लिया।

ये भी पढ़ें: ज्वेलर्स की दुकान में घूसकर बदमाशों ने दो को मारी गोली, लाखों के जेवर और कैश लेकर हुए फरार

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story