Logo
Famous Markets in Chandigarh: आप अगर पितृ पक्ष के कारण अपनी खरीदारी नहीं कर पाए हैं, तो चंडीगढ़ बेहतर च्वाइस हो सकता है। यहां पर शॉपिंग करने के लिए भी कई बेहतरीन बाजार है।

Famous Markets in Chandigarh: देशभर में 3 अक्टूबर से नवरात्रि का त्योहार शुरू होने जा रहा हैं, कई लोग पितृ पक्ष में खरीदारी न कर पाने के कारण अपनी खरीदारी नवरात्रि के दौरान करते हैं। आपको बता दें कि चंडीगढ़ देश के खूबसूरत शहरों में से एक माना जाता है। जहां आपको एक नहीं बल्कि दो राज्यों की झलक देखने को मिल जाएगा।

इस शहर में जहां एक तरफ घूमने के लिए रॉक गार्डन, सुखना लेक, बर्ड पार्क, रोज गार्डन, म्यूजियम और आर्ट गैलरी आदि जैसे टूरिस्ट प्लेस हैं, वहीं दूसरी तरफ यह शहर शॉपिंग करने के लिए भी काफी मशहूर है। अगर आप शॉपिंग के शौकीन हैं, तो चंडीगढ़ आपके लिए से बेहतर विकल्प है। आज हम आपको इस आर्टिकल में शॉपिंग करने के लिए भी कई बेहतरीन जगहों के बारे में बताने वाले हैं।

सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट

चंडीगढ़ का शास्त्री मार्केट सेक्टर 22  में स्थित है, जो बाजार शहर में काफी भी फेमस है। इस बाजार को शहर का सबसे पुराना बाजार माना जाता है। जहां पर आपको ट्रेंड्स में आए कपड़े, स्टाइलिश एक्सेसरीज और फंकी फुटवियर आपके बजट के अनुसार मिल जाएगा। शास्त्री मार्केट में खरीदारी के लिए कई शहरों से लोग यहां आते हैं जैसे हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश आदि।

Famous Markets in Chandigarh
शास्त्री मार्केट

बता दें कि इस मार्केट से आप  बेहतरीन गिफ्ट आइटम्स से लेकर घर की सजावट का सामान भी खरीद सकते हैं। इस मार्केट में आपको थोड़ा घूमना पड़ेगा, तभी आप अपने बजट के अनुसार और सस्ता सामान खरीद पाएंगे। यहां खरीदारी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको चंडीगढ़ के मॉल की तुलना में आधी कीमत पर अच्छा सामान मिल सकता है। शास्त्री मार्केट सप्ताह में एक वार सोमवार बंद रहता है।

सेक्टर-15, रेहड़ी मार्केट

पंजाब यूनिवर्सिटी के पास सेक्टर-15 में स्थित रेहड़ी मार्केट यूनिवर्सिटी के पास होने के कारण स्टूडेंट्स के बीच काफी फेमस है। इस बाजार में शाम के समय काफी भीड़ रहती है। इस मार्केट में स्टाइलिश कपड़ों और जूतों से लेकर एक्सेसरीज, घरेलू सामान, होम डेकोर पीसेस आदि सामान सस्ते दामों में आपको मिल सकता है। यह मार्केट पंजाबी जूते, दस्तकारी बैग और अन्य कई चीजों के लिए फेमस है।

Famous Markets in Chandigarh
रेहड़ी मार्केट

इसके अलावा यहां पर खाना के बेहतरीन विकल्प भी मिल जाएगा। जैसे लच्छा पराठे से लेकर बटर चिकन, चिकन टिक्का, छोले भटूरे, और कई तरह के फूड आइटम्स मजा आप ले सकते हैं। इस मार्केट में आपको चाइनीज फूड का विकल्प ज्यादा मिलेगा। वहीं, इस मार्केट के मोमोज सबसे अधिक फेमस है।

सेक्टर-19 का पालिका बाजार

Famous Markets in Chandigarh
पालिका बाजार

चंडीगढ़ के सेक्टर-19 में स्थित पालिका बाजार कपड़ों की खरीदारी के लिए बेहद शानदार जगह है। चंडीगढ़ आने वाला हर व्यक्ति एक बार इस मार्केट में खरिदारी के लिए जरूर जाते हैं। यह बाजार काफी सस्ता है और यहां कम बजट में अच्छी शॉपिंग की जा सकती है। सेक्टर-19 की मार्केट में कपड़ों से लेकर जूते, गिफ्ट और मेकअप प्रोडक्ट्स अपको मिल जाएगा। शादी के सीजन और त्योहारों के समय में यहां काफी भीड़ देखने को मिलती है, क्योंकि यहां दुल्हन के लिए लहंगा और दुल्हे के लिए शेरवानी सस्ते दाम में मिल जाते हैं। 

सेक्टर-17 का प्लाजा

चंडीगढ़ का हार्ट कहे जाने वाले सेक्टर-17 में शॉपिंग प्लाजा शहर की बेहतरीन शॉपिंग प्लेस में से एक है। यहां हर रोज बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं। इस प्लाजा में कपड़ों से लेकर फुटवेयर और हैंडीक्राफ्ट आइटम्स आदि के बड़े-बड़े दुकानें और शोरूम हैं। यहां कई बड़े ब्रांड्स के स्टोर्स से लेकर इंटरनेशनल आउटलेट, फूड चेन्स आदि हैं।

Famous Markets in Chandigarh
प्लाजा

Also Read: ये है हरियाणा के बेस्ट मार्केट्स, जानें यहां की खासियत

यहां पर आप बड़ों से लेकर बच्चों और बुजुर्गों सभी के लिए खरीदारी की जा सकते हैं। शाम के समय यहां की रौनक और बढ़ जाती है। त्योहारों के समय में तो इसे खास तौर पर सजाया जाता है, ताकि लोग यहां और आकर्षित हो सके। इसके साथ ही शनिवार शाम यहां म्यूजिक इवनिंग होती है। वहीं, खास मौके पर यहां नामी सिंगर की परफॉर्मेंस भी होती है। यहां म्यूजिकल फाउंटेन भी है जो वीकेंड पर आने वाले लोगों को अलग एहसास दिलाता है। 

5379487