Logo
Rohtak News: भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने प्रेस वार्ता में घोषणा की है कि संयुक्त संघर्ष पार्टी हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Rohtak News: किसान आंदोलन के बीच इस वक्त सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी राजनीति के मैदान में उतरने को तैयार हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वह संयुक्त संघर्ष पार्टी के नाम से चुनाव लड़ेंगे। इस बारे में चढूनी ने रोहतक में पार्टी की पहली प्रेस वार्ता में बताया है। चढूनी ने प्रेस वार्ता में कहा कि संयुक्त संघर्ष पार्टी हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। 

गुरनाम सिंह चढूनी का कहना है कि उनकी संयुक्त संघर्ष पार्टी जननायक जनता पार्टी या बीजेपी से कोई गठबंधन नहीं करेगी। लेकिन इनेलो और कांग्रेस के लिए उन्होंने हरी झंडी दिखा दी है। गुरनाम सिंह चढूनी ने दूसरी पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि आजकल दल केवल पैसो के लिए चुनाव लड़ते हैं। राजनीतिक दल आज कॉरपोरेट जगत के हाथों की केवल कठपुतलियां बनकर रह गए हैं। 

गुरनाम सिंह चढूनी का कहना है कि उन्होंने संयुक्त संघर्ष पार्टी का गठन आम जनता की भलाई के लिए किया है। यह पार्टी आम जनता की लड़ाई के साथ-साथ सदन में भी लड़ने का काम करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर लेकर जाएंगे। इसके इसके अलावा जनता की भलाई के लिए समर्पित लोगों से आह्वान करते हुए गुरनाम सिंह ने कहा कि वह पार्टी के साथ जुड़कर देश हित की लड़ाई में योगदान करें। फिलहाल पार्टी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। 

Also Read: चरखी दादरी में जलभराव, स्कूल के बच्चे गंदगी से हो रहे बीमार और परेशान, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

लोगों की भलाई के लिए समर्पित है पार्टी

गुरनाम सिंह का कहना है कि पहले भारतीय जनता पार्टी कहती थी कि जब कांग्रेस पार्टी उन्हें उकसाती है तब वह आंदोलन करते हैं। लेकिन अब  कांग्रेस पार्टी का कहना है कि भाजपा के कहने पर उन्होंने राजनीतिक दल बनाया है ताकि वह उन्हें नुकसान पहुंचा सके। पार्टी बनने के बाद चढूनी ने गरीबों के लिए कई बड़े ऐलान भी किए हैं। उनका कहना है कि वह गरीबों के लिए दौ सौ गज के प्लाट और 2 कमरे बनवा कर देंगे। बेरोजगार युवाओं को पांच हजार महीना दिया जाएगा। बुढ़ापा पेंशन आठ हजार की जाएगी। सभी को तीन सौ यूनिट फ्री बिजली देने के साथ ही फसलों की खरीदी MSP पर की जाएगी। 

5379487