जाखल/ फतेहाबाद : उतर भारत की तरफ ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। सीजन के पहले कोहरे ने अपना असर रेल व यातयात में दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में शनिवार को दिल्ली से चलकर जाखल के रास्ते छिंदवाड़ा जाने वाली 14623 पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन 7 घंटे की देरी से जाखल पहुंची। इसे लेकर यात्रियों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि इस ट्रेन का समय सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर है, परन्तु घने कोहरे के चलते यह ट्रेन दोपहर 2 बजकर 26 मिनट पर जाखल पहंुची है। बता दें कि इसके इलावा तकरीबन सभी ट्रेन अपनी निर्धारित समय पर जाखल से निकली है। आने वाले दिनों में ठंड का कहर अधिक होने के चलते इनका लेट होना स्वाभाविक है। शनिवार को 7 घंटे देरी से पहुंचने वाली पातालकोट एक्सप्रेस का जाखल पहुंचने का सही समय सुबह 7 बजकर 6 मिनट है। यह ट्रेन एक दिन पहले सरोनी से चलती है, जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 3 बजकर 26 मिनट है। वही सुबह 4 बजकर 18 मिनट पर यह गाड़ी शकूरबस्ती पहुचंती है। इसके बाद नांगलोई, बहादुरगढ़, रोहतक, जींद, उचाना, नरवाना के बाद जाखल से बठिंडा जाती है।

आने वाले दिनों में और धीमी होगी रफ्तार

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का कहर अधिक होने के चलते इसका सबसे ज्यादा असर ट्रेनों पर पड़ेगा। इसके कारण यह ट्रेन अधिक लेट होंगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में रात और सुबह के दौरान कई जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। जिसके कारण ट्रेनों के समय मे बदलाव होना संभव है।