Logo
election banner
Fatehabad Assembly Seat: फतेहाबाद से विधायक बन जाने के बाद बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर हमला बोला है।

Fatehabad Assembly Seat: फतेहाबाद से विधायक बनने के बाद कांग्रेस के कुछ नेताओं पर बलवान सिंह दौलतपुरिया ने जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं को जयचंद कहर संबोधित किया है। बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा पर जुबानी प्रहार करते हुए, उन्हें गद्दार तक कह दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

वफादारी कागज से पतली निकली- बलवान सिंह

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो जाने के बाद, बलवान सिंह दौलतपुरिया देर शाम अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा पर जमकर निशाना साधा है। अपने भाषण के दौरान बलवान सिंह ने कहा, "कार्यकर्ता साथियों ने 24 दिन अनथक मेहनत करके जीत  हासिल की है, उसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है। मगर इस चुनाव में जयचंदों ने पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया था। जो लोग कहते थे कि हम वफादार हैं, इसलिए हकदार है। यह वफादारी हवा का छोटा सा झोंका भी नहीं ओट सकी। यह वफादारी कागज से भी पतली निकलेगी, यह मैंने सोचा भी नहीं था।"

Also Read: विनेश फोगाट ने सियासी दंगल जीता तो दीपक हुड्डा औंधे मुंह गिरे, हरियाणा में खिलाड़ियों को कितना भाया राजनीति का खेल, यहां जानें

हर मंच पर जाकर जयचंदों के खिलाफ बोलूंगा- बलवान सिंह

बलवान सिंह ने कहा, यह ऐसे गद्दार लोग हैं जिन्होंने पार्टी की दो बार जमानत जब्त करवाई है। यह ऐसे लोग हैं जिन्होंने कांग्रेस का झंडा लगाकर कमल के फूल का प्रचार किया, इनको शर्म आनी चाहिए, ये पार्टी के गद्दार हैं, जयचंद हैं। हर मंच पर जाकर आवाज उठाऊंगा। इन लोगों ने फतेहाबाद की जनता के साथ धोखा किया है। ऐसे गद्दार गांव में आएं तो इनसे बचकर रहना।

प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा 2009 में फतेहाबाद से निर्दलीय विधायक रहे थे।  उस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रहलाद ने अपना समर्थन दे दिया था। कांग्रेस पार्टी में वह शामिल हो गए थे।  2014 और 2019 में प्रहलाद ने कांग्रेस की टिकट पर फतेहाबाद से चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं पाए थे 

5379487