Logo
Firing in Chandigarh: चंडीगढ़ के एक टैक्सी स्टैंड पर मंगलवार देर रात कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  

Firing in Chandigarh: हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित टैक्सी स्टैंड पर मंगलवार आधी रात को फायरिंग की गई। कहा जा रहा है कि इस फायरिंग के दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक के हाथ में और दूसरे के गर्दन में गोली लगी है। फिलहाल, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुरानी रंजिश को इस घटना का कारण बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। दोनों घायलों की पहचान नयागांव के रहने वाले राजेश उर्फ ​​रॉक और सेक्टर-41 का रहने वाले हनी भारद्वाज के रूप में हुई है।

लंगर लगाने को बना रहे थे प्लान

जानकारी के अनुसार, राजेश अपने दोस्त हनी के साथ टैक्सी स्टैंड पर बैठा हुआ था। यहां पर खरड़ सन्नी इनक्लेव का रहने वाला रजत अपने दोस्त कुणाल और अन्य लोगों के साथ आया हुआ था। रजत यहां पर राजेश और कुणाल के साथ मिलकर नवरात्र पर लंगर लगाने की बात कर रहा था। दोनों इसको लेकर ही प्लान बना रहे थे। उसी समय सन्नी नाम का युवक वहां पर आया और उसके साथ उसका एक दोस्त था।

पेट्रोलिंग पर थी पुलिस

वहीं, एक पुलिसकर्मी इलाके में पेट्रोलिंग कर रहा था। इस दौरान उन्हें गोली चलने की आवाज आई। जब वह वहां पर पहुंचे तो हन्नी जमीन पर गिरा हुआ था और राजेश के हाथ में गोली लगी थी। इस वारदात को अंजाम देते ही आरोपी वहां से फरार हो गए।

Also Read: जींद के छात्र ने कुरुक्षेत्र में फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट पढ़कर सभी सकते में

पांच साल पहले हुई थी लड़ाई

बताया जा रहा है कि टैक्सी स्टैंड पर करीब पांच साल पहले राजेश, उसके भाई राजिंदर, धर्मपाल, काकू और लॉडी, जिनकी अब मौत हो चुकी हैं, उन्होंने एंबुलेंस की सर्विस शुरू की थी। बाद में किसी कारण अलग-अलग हो गए थे। राजेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक मनीष नाम के ड्राइवर को बुरी तरह से पीटा था। राजेश के दोस्तों ने पुलिस को इस बारे में भी बताया है। हालांकि, हमला किसने करवाया है, यह तो हमलावरों के गिरफ्तार होने के बाद ही पता चल पाएगा।

5379487