Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में भगवान प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां इन दिनों जोरों पर है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे। ऐसे में पूरे देश में उत्सव मनाने की तैयारी चल रही है। इस बीच हरियाणा के 4 युवकों ने पैदल ही अयोध्या जाकर श्री राम लला के दर्शन करने को ठाना है। इसके लिए वे निकल चुके हैं। उनका ये सफर 700 किलोमीटर का है। जानकारी के मुताबिक वे युवक अभी तक लखनऊ पहुंच चुके हैं। इन युवको में तीन झज्जर से हैं, जबकि एक रोहतक से है। प्रभु श्री राम के प्रति इन युवाओं की आस्था ऐसी है कि पैर में छाले पड़ने के बाद भी वे हार नहीं माने हैं, निरंतर अपने गंतव्य की ओर अग्रसर हैं। युवाओं की यह टोली 16 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगी। वहां पर ये 24 जनवरी तक रुकेंगे और फिर भगवान श्री राम के दर्शन करेंगे।  

अक्टूबर में अयोध्या जाने का आया था विचार

जानकारी के मुताबिक इस टोली में शामिल झज्जर के बामनौली निवासी प्रवीण छिल्लर व्यवसायी है। वहीं दूसरा झज्जर के गांव सिलोठी निवासी रोहित दलाल प्रॉपर्टी डीलर हैं और बिरधाना निवासी मंदीप दहिया बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थी है। वहीं, रोहतक के गोहाना अड्डा निवासी भुवन गुलाटी इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं। बता दें कि मनदीप दहिया को अक्टूबर में अयोध्या जाने का विचार मन में आया। उसने यह बात अपने मामा के लड़के रोहित को बताई। इसके बाद वे एक जनवरी से यात्रा की शुरुआत की। हालांकि यात्रा पर निकलने से पहले मनदीप ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बनाई, जिसमें उन्होंने कहा कि वे अयोध्या पैदल ही जाएंगे और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। जिसको करीब साढ़े 6 लाख लोगों ने देखा और काफी पसंद किया। वीडियो देखने के बाद काफी संख्या में लोगों ने अयोध्या चलने की इच्छा जताई। जानकारी के मुताबिक चारों युवाओं ने अब तक 550 किलोमीटर का सफर तय कर लिया है।   

ये भी पढ़ें:- हरियाणा से दीपेंद्र हुड्डा समेत ये नेता मणिपुर के लिए रवाना, कांग्रेस की 'Bharat Jodo Nyay Yatra' में होंगे शामिल

11 घंटे पैदल चलते हैं चारो युवा

चारो युवक प्रतिदिन 11 घंटे के करीब चलते हैं और लगभग 40 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। मंदीप दहिया ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद 24 जनवरी को सभी भक्तों के लिए राम मंदिर खुलेगा। इसके बाद वे प्रभू श्रीराम का दर्शन करेंगे और दर्शन करने के बाद वापस घर लौटेंगे।