World Skydiving Day: केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नारनौल में की स्काईडाइविंग, देखिये वीडियो

World Skydiving Day: वर्ल्ड स्काईडाइविंग डे के मौके पर हरियाणा के नारनौल में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विश्व स्काईडाइविंग दिवस पर स्काईडाइविंग की। उन्होंने इस दौरान वीडियो और फोटो भी साझा की। शेखावत में एक्स पर लिखा कि आज विश्व स्काई डाइविंग दिवस पर मैंने भी इसके अनोखे रोमांच का लुत्फ़ लिया। नारनौल में इसकी सुविधा निजी स्तर पर प्रारंभ हुई है। मुझे प्रसन्नता है कि भारत में पर्यटन का क्षेत्र विश्वस्तरीय सुविधाओं से लब्ध होता जा रहा है। हम ज़मीन से आसमान तक बांहें फैलाकर पर्यटकों को आमंत्रित करते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने नारनौल हवाई पट्टी पर स्काईडाइविंग किया
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने हरियाणा की नारनौल हवाई पट्टी पर स्वयं स्काईडाइविंग का हिस्सा बने। उन्होंने नारनौल हवाई पट्टी पर शनिवार सुबह स्काईडाइविंग के प्रथम एयरक्राफ्ट वीटी-एसबीएस को हरी झंडी दिखाई और उसके बाद आसमां से खुद टेंडम स्काईडाइविंग की। दरअसल 13 जुलाई को वर्ल्ड स्काईडाइविंग डे में रूप में मनाने की शुरुआत हुई है। इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने में भारत भी पीछे नहीं रहा। भारत ने वर्ल्ड स्काईडाइविंग मैप पर अपना नाम दर्ज करा दिया है। आपको बता दें कि शेखावत जोधपुर से सांसद हैं।
आज विश्व स्काई डाइविंग दिवस पर मैंने भी इसके अनोखे रोमांच का लुत्फ़ लिया। नारनौल, हरियाणा में इसकी सुविधा निजी स्तर पर प्रारंभ हुई है।
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) July 13, 2024
मुझे प्रसन्नता है कि भारत में पर्यटन का क्षेत्र विश्वस्तरीय सुविधाओं से लब्ध होता जा रहा है। हम ज़मीन से आसमान तक बांहें फैलाकर पर्यटकों को… pic.twitter.com/m4ExqC9cKE
ये भी पढ़ें:- हरियाणा का लॉरेंस बना निदाना का विक्की, जेल से रंजिश में करवा दी हत्या, मामूली विवाद से शुरू हुई था विवाद
मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि आज का दिन भारत और दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह भारत के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि नारनौल में पहली निजी स्काईडाइविंग सुविधा शुरू हुई है। यह दुनिया के लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज से विश्व स्काईडाइविंग दिवस शुरू हो रहा है। भारत के पर्यटन मंत्री होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है कि सभी को इसका अनुभव करने के लिए सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS