Farmer Protest News: किसानों को दिल्ली कूच के लिए भड़का रहा गैंगस्टर लखा सिधाना, लाल किले हिंसा में आया था नाम

Former Gangster Lakha Sidhana: आंदोलन के तीसरे दिन भी शंभू बॉर्डर पर किसानों का जमावड़ा लगा हुआ है। इस बीच किसानों को विपक्षी राजनीतिक दलों के अलावा अराजक तत्वों का भी साथ मिल रहा है।;

Update: 2024-02-15 09:21 GMT
Kisan Andolan Updates
किसान आंदोलन का आज तीसरा दिन।
  • whatsapp icon

Kisan Andolan Updates: पंजाब के किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने लिए पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर लगातार तीसरे दिन अड़े हुए हैं। किसानों को विपक्षी दलों का काफी समर्थन मिल रहा है। इसके साथ ही किसानों के इस आंदोलन में आपराधिक तत्व भी शामिल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, पूर्व गैंगस्टर लखा सिधाना भी किसान आंदोलन के समर्थन में उतर गया है। इसके साथ ही पंजाब में रेल रोको अभियान शुरु किया है। जानकारी के मुताबिक लखा पर दो दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। इस बीच उसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे किसानों को उकसाता हुआ दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखा के 44 से ज्यादा गुर्गे पुलिस मुठभेड़ में अलग-अलग समय पर ढ़ेर हो चुके हैं। हालांकि, अब वो गैंगस्टर से नेता बन गया है। वह पंजाब में चुनाव भी लड़ चुका है।

किसानों को उकसाता दिखा लखा 

गौर करने वाली बात ये है कि पहले किसान आंदोलन के दौरान यही लखा सिधाना ने 26 जनवरी 2021 को लाल किले पर हिंसा के मामले में सक्रिय था। वो दीप सिद्धू का दोस्त था और अब उसकी जगह लेना चाहता है। बड़ी बात ये है कि  उगाही के मामले में वो 2 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया है और आते ही लोगों को हिंसा के लिए उकसाता दिख रहा है। उसका जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ तौर पर देखा सकता है कि वो एक जेसीबी पर खड़ा होकर लोगों को उकसा रहा है। लखा किसानों को बैरियर तोड़ने के लिए कह रहा है और दिल्ली कूच करने की बात कह रहा है। हालांकि, किसानों को किसी भी कीमत पर हरियाणा पुलिस आगे नहीं बढ़ने देने चाहती है।    

किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के साथ आज तीसरी बार होगी बातचीत   

एक तरफ जहां किसानों के उपद्रव करने पर पुलिस उन पर आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां दाग रही है, तो वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जल्द से जल्द आंदोलन को समाप्त करने की कोशिश कर रही है। किसान आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री लगातार नजर बनाए हुए हैं। इसी कड़ी में आज 15 फरवरी 2024 को केंद्र सरकार के मंत्री किसान नेताओं से तीसरी बार मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि सरकार किसानों की कई मांगों पर सहमत हो चुकी है, बस दो-तीन मांगें ऐसी हैं, जिन पर विचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:-  पंजाबा में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, कई टाेल नाके फ्री करवाए, चंडीगढ़ में सरकार के साथ तीसरी बैठक आज

शंभू बॉर्डर पर सात लेयर की कड़ी सुरक्षा

बता दें कि शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने 7 लेयर की बैरिकेडिंग और आंसू गैस के गोले छोड़कर 3 दिन से किसानों को रोका हुआ है। हालांकि, किसानों का आंदोलन अब सड़कों से रेल चक्का जाम तक पहुंच गया है। किसानों ने आज पंजाब के 6 जिलों में 12 बजे से 4 बजे तक रेल रोकने का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन (उग्रहां) ने कल ही ऐलान किया था कि प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने के विरोध में गुरुवार को चार घंटे के लिए पंजाब के अलग-अलग रेलवे रूटों को जाम किया जाएगा। उसी के तहत पंजाब के राजपुरा और अंबाला में प्रदर्शनकारी पटरियों पर बैठ गए हैं।

Similar News