हरियाणा विधानसभा चुनाव: CM सैनी बोले- कांग्रेस कमीशन और BJP मिशन मोड में करती है काम, रूठों को हम मना लेंगे

nayab Saini raction on bjp candidates list controversy
X
मुख्यमंत्री नायब सैनी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस कमीशन और भाजपा मिशन मोड में काम करती है।

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर एक बार फिर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस कमीशन और भाजपा मिशन मोड में काम करती है। सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रहे मोदी व आपका बेटा। किसी ने छोड़ी पार्टी, अपने रूठों को हम मना लेंगे।

जो नाराज हैं हम उन्हें मना लेंगे- सीएम सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा कमीशन और भाजपा मिशन मोड में काम करती है। किसानों, पहलवान, सैनिकों, महिलाओं व गरीबों पर राजनीति करती है और उनका ही शोषण करती है। कांग्रेस तो अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी नहीं छोड़ती। भ्रष्टाचार, भ्रम, झूठ और शोषण कांग्रेस के डीएनए में है। हमारी पार्टी में कोई बगावत नहीं है। कमल एक है और एक को ही मिल सकता है। सभी सीनियर व सम्मानित साथी है, जो नाराज हैं हम उन्हें मना लेंगे। प्रदेश की सभी 90 सीटों पर मोदी व आपका भाई-बेटा चुनाव लड़ रहे हैं। लाडवा से उम्मीदवार बनने के बाद मुख्यमंत्री आज गुरुवार को पहली बार गीता स्थली ज्योतिसर पर पूजा करने पहुंचे थे।

अब अपने से बड़े भ्रष्टाचार से कर लिया समझौता
कांग्रेस कमीशन और भाजपा मिशन मोड में काम करती है। झूठ और भ्रम फैलाकर सत्ता हथियाना और फिर भ्रष्टाचार व लूट खसोट कांग्रेस का डीएनए रहा है। हरियाणा की सत्ता हथियाने के लिए झूठ बोलने वाले कांग्रेस नेताओं को आज हिमाचल की हकीकत भी जनता को बताना चाहिए। करीब डेढ़ साल बाद भी कांग्रेस अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। अब तो मुख्यमंत्री खुद कहने लगे हैं मैंने कोई वादा नहीं किया।

अब या तो मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं या राहुल गांधी। दोनों में से कोई एक तो झूठ बोल ही रहा है। खुद भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस ने अब सत्ता पाने के लिए अपने से बड़े भ्रष्टाचारी से हाथ मिला लिया है। सब जानते हैं दो बड़े भ्रष्टाचारी आपस में मिलकर क्या करेंगे। ऐसे में जनकल्याण व प्रदेश के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। प्रदेश की जनता इनके फैलाए भ्रम के जाल में नहीं फंसेंगी।

किसी ने नहीं छोड़ी पार्टी
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसके पास मजबूत कार्यकर्ताओं व नेताओं की फौज है। भाजपा किसी व्यक्ति या चेहरे के नाम पर नहीं, बल्कि कमल के नाम पर चुनाव लड़ती है। हर विधानसभा में चुनाव लड़ने के लायक कई चेहरे होते हैं, परंतु कमल तो किसी एक को ही दिया जा सकता है। ऐसे में थोड़ी नाराजगी स्वाभाविक है। हमारे किसी भी नेता ने पार्टी नहीं छोड़ी है तथा सभी हमारे समर्पित व सम्मानित साथी है।

यह भी पढ़ें :- हरियाणा विधानसभा चुनाव: सावित्री जिंदल की BJP से बगावत, निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान, टिकट न मिलने से थीं नाराज

जहां कहीं भी किसी कारण से कोई नाराजगी होगी, हम उन्हें मना लेंग। पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार सत्ता में आएगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जागरूक मतदाता होता है और अधिक से अधिक मतदान लोकतंत्र का गहना होता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story