Logo
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन तय हो गया है। कांग्रेस ने 'आप' को 5 सीट ऑफर की, जिसे AAP ने स्वीकार कर लिया।

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन लगभग तय हो चुका है। दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का जो मसला था वो हल हो गया है। हालांकि, अभी आप या कांग्रेस की ओर से गठबंधन को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों पार्टियां जल्द एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान कर सकती हैं।

हरियाणा में कांग्रेस-आप के बीच गठबंधन तय

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को पांच सीट का ऑफर दिया है, जिसे AAP ने स्वीकार कर लिया है। हालांकि, गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया। आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन को अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि 9 सितंबर को दोनों पार्टी एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान कर सकती है।

राहुल गांधी ने की गठबंधन की सिफारिश

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की सिफारिश राहुल गांधी ने की थी। राहुल गांधी के प्रस्ताव पर आम आदमी पार्टी ने भी स्वीकार किया। इसके बाद दोनों पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा शुरू हुई। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में 10 सीटों की मांग तो वहीं कांग्रेस ने आप को 4 सीट का ऑफर दिया।

इतनी सीट पर बनी सहमति

गठबंधन को लेकर दोनों की पार्टियों के बीच दो बार मीटिंग भी हुई, लेकिन कोई बात नहीं बनी। इसके बाद तीसरी मीटिंग में कांग्रेस ने आप को एक सीट और यानी 4+1 (5) सीट का ऑफर दिया। इनमें 4 सीट वह हैं, जिनमें लोकसभा चुनाव में आम आदमी का प्रदर्शन अच्छा रहा था। इनके अलावा आप को एक और सीट दी गई है।

AAP को अच्छी संख्या में सीटें दी जा रही हैं- बाबरिया

वहीं, दीपक बाबरिया ने गठबंधन को लेकर कहा कि ऐसा लग रहा है कि आम आदमी पार्टी ने हमारी बातें मान ली हैं। इस पर जल्द फैसला हो जाएगा। आम आदमी पार्टी को अच्छी संख्या में सीटें दी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें:- हरियाणा में बीजेपी की बढ़ी टेंशन: गायक कन्हैया मित्तल ने कांग्रेस जॉइन करने का लिया फैसला, ज्ञान चंद गुप्ता बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं

उम्मीद पर दुनिया कायम- राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जल्द ही गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसको लेकर कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही है। उम्मीद पर दुनिया कायम है।

5379487