हाईकोर्ट पहुंचेगा EVM हैकिंग का मामला: कांग्रेस ने हरियाणा की इन 14 विधानसभा सीटों पर धांधली का लगाया आरोप, पेश करेगी सबूत

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा, इस पर कांग्रेस ने भाजपा पर ईवीएम हैकिंग का आरोप लगाया है। इस मामले में कांग्रेस हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रही है।;

Update:2024-11-21 14:45 IST
हरियाणा में ईवीएम हैकिंग विवाद।EVM Hacking Controversy Haryana
  • whatsapp icon

EVM Hacking in Haryana Assembly Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद से कांग्रेस लगातार हार पर चिंतन कर रही है। ऐसे में कांग्रेस की तरफ से भाजपा पर ईवीएम हैकिंग का आरोप लगाया जा रहा है। अब ये मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचेगा। इसके लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान का कहना है कि भाजपा ने चुनाव में 14 विधानसभा सीटों पर धांधली की है, पार्टी के पास इसके पर्याप्त सबूत हैं। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा की 14 सीटों पर ईवीएम हैकिंग का दावा किया है। इनमें से कई ऐसी सीटें हैं, जहां जीत-हार का अंतर 3000 वोटों से भी कम है। एक विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार केवल 32 वोटों से जीता है। कांग्रेस की तरफ से भाजपा पर तीन आरोप लगाए गए हैं। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान का पहला आरोप 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम को बदलने के लिए ईवीएम हैकिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजों वाली सुबह 7:30 बजे दीपक बाबरिया के पास मैसेज आया था। इस मैसेज में 14 विधानसभा सीटों की ईवीएम हैक करके भाजपा के जीतने की बात कही गई थी। मैसेज में पहले ही बता दिया गया था कि किन चौदह सीटों पर कांग्रेस हार रही है। 

कांग्रेस की तरफ से इन सीटों पर ईवीएम हैक करने का आरोप।

ये भी पढ़ें: हिसार में किसान की मौत पर बवाल: मुख्यमंत्री को सौंपी गई गलत रिपोर्ट, परिजन बोले- खुद की जमीन है

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान का दूसरा आरोप

उदयभान ने कहा कि दीपक को तीन मैसेज मिले थे, लेकिन दीपक बीमार थे, इसलिए हमें पता नहीं चल पाया। अगर दीपक बावरिया को मिले मैसेज हमें नौ अक्टूबर को न मिलकर थोड़ा जल्दी मिल जाते, तो हम नतीजों से पहले भंडाफोड़ कर देते। कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई। चुनाव आयोग पहले से ही सरकार की कठपुतली बनी बैठी है। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान का तीसरा आरोप

उदयभान ने कहा कि दीपक बावरिया ईवीएम हैक करके नतीजे बदलने वाले को जानते हैं। दीपक को आशंका है कि अगर वो उसका नाम बता देंगे, तो दीपक की हत्या कर दी जाएगी, इसी कारण वो नाम बताने से डर रहे हैं।

इन चौदह सीटों पर धांधली का आरोप लगा रही कांग्रेस

कांग्रेस जिन चौदह विधानसभा सीटों पर ईवीएम हैकिंग का आरोप लगा रही है, उनमें कालका, घरौंदा, असंध, राई, खरखौंदा, सफीदो, उचानाकलां, बाढरा, दादरी, महेंद्रगढ़, होडल, बड़खल और गोहाना शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें: हिसार में मजदूर की मौत: चार दिन बाद भी परिजनों ने नहीं लिया मृतक का शव, इन मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी

Similar News