Logo
Haryana Cabinet portfolios: हरियाणा कैबिनेट के विभागों का बंटवारा रविवार देर रात किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कैबिनेट ने गृह, वित्त, स्थानीय निकाय व पब्लिक रिलेशन समेत 13 विभाग अपने पास रखें है।

Haryana Cabinet portfolios:  हरियाणा कैबिनेट के विभागों का बंटवारा रविवार देर रात किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कैबिनेट विभागों का आवंटन करते हुए गृह, वित्त, स्थानीय निकाय व पब्लिक रिलेशन समेत 13 विभाग अपने पास रखें है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने पास जो विभाग रखे हैं, उनमें गृह, वित्त, उत्पाद शुल्क और कराधान, योजना, नगर एवं ग्राम योजना और शहरी संपदा, सूचना, जनसंपर्क, भाषा और संस्कृति, न्याय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, हाउस फॉर ऑल, आपराधिक जांच (सीआईडी) और कार्मिक एवं प्रशिक्षण तथा कानून और विधायी (Personnel & Training and Law and Legislative) शामिल हैं। 

अंबाला कैंट से पंजाबी-खत्री विधायक अनिल विज को ऊर्जा और परिवहन विभाग सौंपा गया है। महेंद्रगढ़ जिले के अटेली में अहीर और पिछड़ा वर्ग (बी श्रेणी) से पहली बार विधायक बनीं आरती सिंह राव को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है।

गुरुग्राम जिले के बादशाहपुर से एक अन्य अहीर और पिछड़ा वर्ग (बी श्रेणी) विधायक राव नरबीर सिंह को उद्योग और पर्यावरण सौंपा गया था।

सोनीपत के गोहाना से ब्राह्मण विधायक अरविंद कुमार शर्मा को जेलों का प्रभार सौंपा गया है, जबकि भिवानी जिले के तोशाम से जाट विधायक श्रुति चौधरी को महिला एवं बाल विकास का विभाग सौंपा गया है।

Haryana Cabinet portfolios: यह देखें पूरी लिस्ट 

Haryana Cabinet portfolios allocates CM Nayab Saini
 
Haryana Cabinet portfolios allocates
 

 

5379487