हरियाणा कैबिनेट में विभागों का बंटवारा: CM सैनी ने 13 विभाग अपने पास रखे; जानें किसे क्या मिला? 

Haryana Cabinet portfolios: हरियाणा कैबिनेट के विभागों का बंटवारा रविवार देर रात किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह, वित्त, स्थानीय निकाय व पब्लिक रिलेशन समेत 13 विभाग अपने पास रखें है।;

By :  Dilip
Update:2024-10-21 01:58 IST
हरियाणा कैबिनेट में विभागों का बंटवारा: CM सैनी ने 13 विभाग अपने पास रखे; जानें किसे क्या मिला?Haryana Cabinet portfolios
  • whatsapp icon

Haryana Cabinet portfolios:  हरियाणा कैबिनेट के विभागों का बंटवारा रविवार देर रात किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कैबिनेट विभागों का आवंटन करते हुए गृह, वित्त, स्थानीय निकाय व पब्लिक रिलेशन समेत 13 विभाग अपने पास रखें है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने पास जो विभाग रखे हैं, उनमें गृह, वित्त, उत्पाद शुल्क और कराधान, योजना, नगर एवं ग्राम योजना और शहरी संपदा, सूचना, जनसंपर्क, भाषा और संस्कृति, न्याय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, हाउस फॉर ऑल, आपराधिक जांच (सीआईडी) और कार्मिक एवं प्रशिक्षण तथा कानून और विधायी (Personnel & Training and Law and Legislative) शामिल हैं। 

अंबाला कैंट से पंजाबी-खत्री विधायक अनिल विज को ऊर्जा और परिवहन विभाग सौंपा गया है। महेंद्रगढ़ जिले के अटेली में अहीर और पिछड़ा वर्ग (बी श्रेणी) से पहली बार विधायक बनीं आरती सिंह राव को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है।

गुरुग्राम जिले के बादशाहपुर से एक अन्य अहीर और पिछड़ा वर्ग (बी श्रेणी) विधायक राव नरबीर सिंह को उद्योग और पर्यावरण सौंपा गया था।

सोनीपत के गोहाना से ब्राह्मण विधायक अरविंद कुमार शर्मा को जेलों का प्रभार सौंपा गया है, जबकि भिवानी जिले के तोशाम से जाट विधायक श्रुति चौधरी को महिला एवं बाल विकास का विभाग सौंपा गया है।

Haryana Cabinet portfolios: यह देखें पूरी लिस्ट 

 
 
नाम पद विभाग
नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री गृह, वित्त, संस्थागत वित्त और क्रेडिट नियंत्रण, योजना, आबकारी और कराधान, नगर और ग्राम योजना एवं शहरी सम्पदा, सूचना, जनसंपर्क, भाषा और संस्कृति, न्याय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, सभी के लिए आवास, अपराध जांच (C.I.D), कार्मिक और प्रशिक्षण, विधि और विधायी, कोई भी अन्य विभाग जो अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किया गया है
अनिल विज मंत्री ऊर्जा, परिवहन, श्रम
कृष्ण लाल पंवार मंत्री विकास और पंचायत, खनन एवं भूविज्ञान
राव नरबीर सिंह मंत्री ऊर्जा, परिवहन, श्रम
महिपाल ढांडा मंत्री विद्यालय शिक्षा, उच्च शिक्षा
विपुल गोयल मंत्री राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय, नागर विमानन
अरविंद कुमार शर्मा मंत्री सहकारिता, जेल, चुनाव, धरोहर एवं पर्यटन
श्याम सिंह राणा मंत्री कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य पालन
रणबीर गंगवा मंत्री जन स्वास्थ्य अभियंत्रण
कृष्ण कुमार मंत्री सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण
श्रुति चौधरी मंत्री महिला एवं बाल विकास, सिंचाई एवं जल संसाधन
आरती सिंह राव मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, आयुष
राजेश नागर राज्य मंत्री खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले (स्वतंत्र प्रभार)
गौरव गौतम राज्य मंत्री युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार), खेल (स्वतंत्र प्रभार)

Similar News