Logo
हरियाणा में आज कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा। हालांकि, इस बार सैलजा गुट की कोशिश है कि भुपेंद्र सिंह हुड्डा को हटाकर उनके गुट के नेता को विधायक दल का नेता बनाया जाएगा। फिलहाल, अशोक अरोड़ा और चंद्रमोहन बिश्नोई का नाम आगे चल रहा है। जिन पर 3 ऑब्जर्वर और विधायक मुहर लगाएंगे।

Haryana Congress Meeting: हरियाणा कांग्रेस को आज यानी शुक्रवार को विधायक दल का नेता मिल जाएगा। इसी को लेकर पार्टी हाईकमान ने चंडीगढ़ में मीटिंग बुलाई है। इसमें 3 ऑब्जर्वर और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ पार्टी के सभी 37 विधायक भी मौजूद रहेंगे। इन विधायकों में से किसी एक को विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा। हालांकि, हुड्डा और कुमारी सैलजा गुट ने अपने-अपने नेता के नाम आगे रखे है।

दरअसल, हाल ही में प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए है। बीजेपी ने तीसरी बार प्रदेश में सरकार बना ली है। वहीं कांग्रेस एक बार फिर विपक्ष की भूमिका में आ गई है। पिछली बार प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा नेता प्रतिपक्ष रहे है। लेकिन, इस बार मिली हार के बाद कांग्रेस यह जिम्मेदारी किसी और नेता को सौंप सकती है। हालांकि, भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पूरा भरोसा है कि विपक्ष दल का नेता उनके खेमे से ही चुना जाएगा।

इसके लिए हुड्डा ने शुक्रवार को अपने दिल्ली आवास पर एक बैठक भी बुलाई थी। जिसमें 31 विधायक शामिल हुए थे। इस बैठक में नेता विपक्ष को चुनने के लिए रणनीति तैयार की गई थी। वहीं सैलजा गुट के छह विधायक इस बैठक में नहीं पहुंचे थे। हालांकि, इस बैठक के बाद हुड्डा ने सफाई दी थी कि सभी विधायक उनसे मिलना चाहते थे, यह एक अनौपचारिक भेंट थी। अब शुक्रवार को होने वाली बैठक में यह फैसला हो जाएगा कि तीन पर्यवेक्षक और विधायक मिलकर किस गेट के विधायक को विपक्ष का नेता चुनेंगे। 

अशोक अरोड़ा को नेता विपक्ष बनाना चाहता है हुड्डा गुट 

हुड्डा गुट ने अशोक अरोड़ा का नाम आगे किया है। वह पंजाबी समुदाय से आते हैं। अशोक अरोड़ा इस बार थानेसर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सुभाष सुधा को तीन हजार से ज्यादा वोट से हराया है। अशोक अरोड़ा कैबिनेट मंत्री के अलावा हरियाणा विधानसभा स्पीकर भी रह चुके हैं।

सैलजा गुट चाहता है चंद्रमोहन बिश्नोई बने नेता विपक्ष 

वहीं सैलजा गुट ने चंद्रमोहन बिश्नोई का नाम रखा है। वह पंचकूला विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। बिश्नोई हरियाणा के डिप्टी सीएम भी रह चुके हैं। उनके पिता चौधरी भजनलाल प्रदेश के सीएम रह चुके हैं। भजनलाल की ओबीसी और पंजाबी वोटरों पर अच्छी पकड़ थी। जिसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है।

बैठक में शामिल होंगे ये तीन ऑब्जर्वर

बता दें कि इस बैठक में राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा मौजूद रहेंगे। ये तीनों ऑब्जर्वर सभी विधायकों से बात करेंगे और इसके बाद हरियाणा कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान करेंगे। 

 

5379487