Haryana Polls: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले- वादे किए पर निभाया नहीं

Haryana Assembly Election
X
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा।
Haryana Assembly Election: हरियाणा कांग्रेस पार्टी के नेता उदयभान और पवन खेड़ा ने भाजपा के घोषणा पत्र को चुनावी जुमला बताया है।

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के समय पार्टी के नेताओं द्वारा जहां एक तरफ चुनाव प्रचार तेजी से हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ नेता एक दूसरे पर तंज कसने से भी पीछे नहीं हटते हैं। इस कड़ी में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और कांग्रेस के प्रमुख उदय भान ने हरियाणा भाजपा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा है। बता दें कि आज कांग्रेस ने शनिवार को अपना विस्तृत घोषणा पत्र भी जारी किया है। घोषणा पत्र को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है।

प्रदेश के लोग 10 साल तक परेशान हुए

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और उसकी गारंटिया आज काफी प्रचलित हो रहीं है। गारंटियों को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया भी अच्छी रही है। प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनें। पवन खेड़ा ने कहा कि हरियाणा के लोग 10 साल तक परेशान हुए हैं। उनसे वादे तो किए गए लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया है। भले वो किसान हो, पहलवान हो या फिर जवान सबने मन बना लिया है कि कांग्रेस को सत्ता में लाकर प्रदेश में बदलाव लाना है।

Also Read: फरीदाबाद में मायावती की हुंकार,बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी लपेटा, बोलीं- ये दोनों पार्टियां बदहाली के लिए जिम्मेदार

कांग्रेस ने घोषणापत्र लागू किया

कांग्रेस के प्रमुख उदय भान ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता कांग्रेस पर इसलिए विश्वास करेगी क्योंकि साल 2005 और 2009 में जो घोषणापत्र जारी किए थे। उन्हें कांग्रेस ने लागू किया है। उदयभान ने कहा जनता हमारी घोषणाओं पर विश्वास करती है। जनता को भाजपा की घोषणाओं पर विश्वास नहीं है। भाजपा ने घोषणा पत्र जारी किया है वो केवल चुनावी जुमले है। उदयभान ने कहा कि आखिर प्रदेश में 2 लाख सरकारी पद क्यों खाली हैं? नियमित तौर पर युवाओं की भर्ती क्यों नहीं की जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story