Logo
Haryana Congress Protest: हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने अडानी के घोटालों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के साथ नेताओं की झड़प हो गई।

Haryana Congress Protest: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद आज गुरुवार को हरियाणा कांग्रेस अडानी के घोटालों को लेकर सड़कों पर उतर आई। इस घोटालों की जांच के लिए जेपीसी गठित नहीं किए जाने के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सेबी प्रमुख को हटाने की मांग की। वहीं, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया। बता दें कि कांग्रेस नेताओं ने चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय से लेकर ईडी दफ्तर तक मार्च निकाला।

पुलिस के साथ हुई झड़प

बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन के दौरान चंडीगढ़ पुलिस के साथ कांग्रेसी नेताओं की झड़प हो गई। पुलिस ने विरोध कर रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान और अंबाला से सांसद वरुण मुलाना, हिसार सांसद जयप्रकाश जेपी को अपने हिरासत में ले लिया। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस कार्रवाई करते हुए उन्हें सेक्टर-3 थाने लेकर गई।

प्रदर्शन के लिए जारी हुआ था लेटर

इस प्रदर्शन के लिए हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान की ओर से 2 दिन पहले ही लेटर जारी कर दिया गया था। इस लेटर में राज्य के सभी बड़े नेताओं को शामिल होने के लिए चंडीगढ़ बुलाया गया था।

जनता के लिए जेल तक जाएंगे कांग्रेस नेता- उदयभान

प्रोटेस्ट दौरान चौधरी उदयभान ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के खुलासे को लेकर यह प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को अनदेखा कर उद्योगपति गौतम अडानी को बचा रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी पूरे देश में इसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन पर उतर आई है। देश के पीएम आम जनता की मेहनत की कमाई को अपने उद्योगपति दोस्तों को दान में दे रहे हैं। लेकिन कांग्रेस जिस तरह से आज इसका विरोध कर रही है उसी तरह आगे भी करती रहेगी, चाहे उन्हें जेल क्यों न जाना पड़े।  

Also Read: हरियाणा में भारत बंद का असर, डीजीपी ने अधिकारियों के साथ की मीटिंग, पुलिसकर्मियों को दिए ये निर्देश

सड़क पर उतरी महिलाएं

वहीं, आज चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस नेता भी चौधरी उदयभान आवाहन पर  सड़कों पर उतर आईं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी यहां पर मौजूद रहे।

5379487