Famous Tourist Place: हरियाणा की इन जगहों पर गर्मियों की छुट्टियों का लें आनंद, मन हो जाएगा रिफ्रेश

Haryana Famous Tourist Place: अगर आप परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहें हैं, तो हरियाणा के इन प्लेस पर विजिट कर सकते हैं। आखिर कौन से वो प्लेस हैं जानिए...;

Update:2025-04-15 09:06 IST
हरियाणा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल।Haryana Famous Tourist Place
  • whatsapp icon

Haryana Famous Tourist Place: गर्मियों की छुट्टियों में लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में लोग कुछ ऐसे प्लेस की खोज में लगे रहते हैं, जहां उन्हें  प्राकृतिक माहौल में फैमिली के साथ समय बिताने का मौका मिल सके। इसके अलावा लोग हिस्टोरिकल साइट्ल, धार्मिक प्लेस और झील के भी दिवाने होते हैं। इस तरह के प्लेस पर लोगों को विजिट करना पसंद होता है। हरियाणा के ऐसे प्लेस हैं, जो आज भी पूरे देश में फेमस हैं। इस लेख में हमने हरियाणा कुछ ऐसे प्लेस के बारे में बताया है, जहां आप अपनी छुट्टियों को एंजॉय कर सकते हैं। 

1. भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य

भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य।

 

भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य झज्जर में है। ऐसा माना जाता है कि यह अभ्यारण पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग जैसा है। यह अभ्यारण शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर है। अभ्यारण करीब 4.12 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस अभ्यारण की स्थापना 1986 में हुई थी। भारत सरकार की ओर से इसे 3 जून 2009 को पक्षी विहार घोषित कर दिया गया था। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह घूमने के लिए बेस्ट मानी जाती है। इस अभ्यारण में पक्षियों के अलावा झीलें भी देखन को मिलती है। यहां प्रवासी और स्थानीय पक्षियों की 250 से ज्यादा प्रजातियों के करीब 30,000 पक्षी हैं।

2.  ब्रह्म सरोवर

ब्रह्म सरोवर।

ब्रह्म सरोवर कुरूक्षेत्र में स्थित है, यह काफी फेमस तीर्थ स्थल है। हिंदू धर्म में इस सरोवर को पवित्र माना जाता है। यह सरोवर ब्रह्मांड को रचने वाले भगवान ब्रह्मा से जुड़ा हुआ है। ऐसी मान्यता है कि यहां स्नान करने पर इसे हजारों अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य माना जाता है। लोगों की ऐसी मान्यता है कि इस सरोवर में स्नान करते हैं, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। बता दें कि यह सरोवर 3600 फीट लंबा, 1500 फीट चौड़ा और 45 फीट गहरा है। ब्रह्म सरोवर को एशिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित स्नान कुंड माना जाता है।

यहां आपको धर्मशालाएं, रोशनी की व्यवस्था, और पिकनिक करने के लिए जगह की भी अच्छी व्यवस्था है। सरोवर के पास एक लाइट एंड साउंड शो भी आयोजन किया जाता है, जिसमें कुरुक्षेत्र के इतिहास और महाभारत की कहानी बताई जाती है। अगर आप फैमिली ट्रीप का प्लान कर रहे हैं, या ऐसे स्थान को खोज रहे हैं,  जहां भगवान भक्ति समेत आपको आधुनिक सुविधाएं भी मिले तो उन लोगों के लिए यह जगह परफेक्ट है।

3. मोरनी हिल्स

मोरनी हिल्स।

 

मोरनी हिल्स पंचकूला में स्थित है। यह चंडीगढ़ से लगभग 45 किलोमीटर और पंचकूला शहर से 35 किमी दूर स्थित है। यहां का हिमालयी दृश्य, वनस्पति और झील पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। जो लोग हरी-भरी पहाड़ियों और शांत वातावरण पसंद करते हैं, उनके लिए मोरनी हिल्स घूमने के लिए बेहतर प्लेस है। प्री वेडिंग शूट के लिए भी मोरनी हिल्स कपल्स के लिए बेस्ट प्लेस के तौर पर जाना जाता है।

4. दमदमा झील

दमदमा झील।


दमदमा झील गुरुग्राम में स्थित है। यह झील दक्षिण में 24 किलोमीटर की दूरी पर गुरुग्राम-अलवर रोड पर स्थित है। घूमने की दृष्टि से भी यह प्लेस काफी प्रसिद्ध है। दमदमा झील अरावली पहाड़ियों से घिरी हुई है। दमदमा झील को बोटिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, कैंपिंग, पैरासेलिंग और पिकनिक के लिए भी काफी लोकप्रिय माना जाता है। अगर आप कोई ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां आप प्राकृति के बीच में फैमिली ट्रीप का आनंद ले सके, तो दमदमा झील आपके लिए बेस्ट जगह हो साबित हो सकती है।

5. तिलयार झील

दमदमा झील।

 

तिलयार झील रोहतक में है। ऐसा कहा जाता है कि यह झील दिल्ली से पास है। इसलिए इस झील को दिल्लीवासियों के लिए एक फेमस पिकनिक स्थल माना जाता है। यह झील पर्यटकों के बीच सुंदर रिसॉर्ट के तौर पर भी काफी फेमस है। यहां रेस्तरां, बार, नौका विहार की सुविधा भी उपलब्ध है, यहां एक मिनी चिड़ियाघर भी है। टूरिस्ट के लिए तिलयार झील बेस्ट प्लेस साबित हो सकती है।

6. फिरोज शाह पैलेस कॉम्प्लेक्स

फिरोज शाह पैलेस कॉम्प्लेक्स।

 

फिरोज शाह पैलेस कॉम्प्लेक्स हिसार में स्थित है। जो लोग हिस्टोरिकल साइट्स पर जाना पसंद करते हैं, उनके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस पैलेस के अंदर शाही दरवाजा, तलाकी गेट, मोरी गेट, दिल्ली गेट और नागौरी गेट सबसे फेमस है, जो टूरिस्ट को बेहद आकर्षित करता है। यहां पर दीवान-ए-आम, भूमिगत महल भी है। इन इमारतों के बीच ली गईं तस्वीरें भी बेहद खूबसूरत आती हैं।

7. कलेसर नेशनल पार्क

कलेसर नेशनल पार्क।



कलेसर नेशनल पार्क यमुनानगर में स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि इस नेशनल पार्क का नाम परिसर के अंदर एक मंदिर (कालेसर महादेव मंदिर) के नाम पर रखा गया है। इस पार्क में रीसस मकाक, तेंदुए, घोरल, भौंकने वाले हिरण, सांभर, चीतल, अजगर भी पाए जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जुलाई से सितम्बर के महीने में यह उद्यान बंद रहता है। टूरिस्ट यहां आकर प्राकृतिक का आनंद उठा सकते हैं।

Also Read: हरियाणा के फेमस वाटर पार्क, जो Summer Vacation को रोमांच से भर देंगे; दिल्लीवाले भी इनके दीवाने


8.  प्राचीन गर्म पानी का झरना

प्राचीन गर्म पानी का झरना।

 
प्राचीन गर्म पानी का झरना गुरुग्राम के सोहना में है। यह झरना अपने सल्फर युक्त पानी के लिए जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस झरने के पानी से स्नान करने पर त्वचा से जुड़े रोग दूर हो जाते हैं। यहां स्टीम बाथ, मिनी स्विमिंग पूल आदि जैसी सुविधाएं भी मौजूद है, ताकि पर्यटक यहां पर झरने के पानी का आनंद ले सकें।

Also Read: रेवाड़ी में बनेगा हर्बल पार्क, 200 से ज्यादा जड़ी बूटियां लगाई जाएंगी, पर्यटकों समेत किसानों को मिलेगा फायदा

Similar News