हरियाणा सरकार ने जारी किया छुट्टियों का शेड्यूल: 2025 में कुल 160 दिनों की मिलेगी छुट्टी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Haryana Holidays List 2025: हरियाणा सरकार की तरफ से साल 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। ये कैलेंडर चीफ सेक्रेटरी विवेक जोशी की तरफ से जारी किया गया है। इस कैलेंडर में 56 दिनों की छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। इनमें 25 गजेटेड छुट्टियां हैं, 09 पब्लिक हॉलिडेज हैं और 14 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडेज शामिल हैं। सभी सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों को इस कैलेंडर का पालन करना होगा।
प्रदेश में मिलेंगी ये छुट्टियां
बता दें कि 52 शनिवार और 52 रविवार और वहीं 25 गजेटेड छुट्टियों के कारण सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। ये सभी अवकाश सरकारी कार्यालयों में लागू होंगे। इनमें बड़े धार्मिक आयोजन और राष्ट्रीय त्योहार शामिल हैं। इसके अलावा नौ पब्लिक छुट्टियां इस सूची में शामिल की गई हैं, जिनमें कुछ क्षेत्रीय त्योहार और विशेष मौकों पर दी जाती है। इसके अलावा 14 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडेज हैं, जो कर्मचारी अपनी पसंद से चुन सकते हैं। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों को ये छुट्टियां अपने व्यक्तिगत जरूरतों के लिए दी जाती हैं।

शनिवार और रविवार को पड़ेंगे नौ पब्लिक हॉलिडेज
नौ छुट्टियां ऐसी हैं, जो शनिवार या रविवार के दिन पड़ गई हैं, इसके कारण इन्हें पब्लिक हॉलिडेज में नहीं रखा गया है। इनमें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी के साथ ही 02 फरवरी को बसंत पंचमी और सर छोटू राम जयंती, 23 मार्च को शहीदी दिवस, 06 अप्रैल को रामनवमी, 13 अप्रैल को वैसाखी और छठ पूजा, 07 जून को ईद-उल-जुहा, 09 अगस्त को रक्षाबंधन, 16 अगस्त को जन्माष्टमी और 01 नवंबर को हरियाणा डे की छुट्टी भी शामिल हैं।
हरियाणा सरकार की लिस्ट में जारी की गईं छुट्टियां
- श्री गुरु गोबिंद सिंह जी जयंती - 06 जनवरी - सोमवार
- गणतंत्र दिवस - 26 जनवरी - रविवार
- गुरु रविदास जयंती - 12 फरवरी - बुधवार
- महा शिवरात्रि - 26 फरवरी - बुधवार
- होली - 14 मार्च - शुक्रवार
- ईद - 31 मार्च - सोमवार
- महावीर जयंती - 10 अप्रैल - गुरुवार
- डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती - 14 अप्रैल - सोमवार
- परशुराम जयंती - 29 अप्रैल - मंगलवार
- अक्षय तृतीया - 30 अप्रैल - बुधवार
- महाराणा प्रताप जयंती - 29 मई - गुरुवार
- संत कबीर जयंती - 11 जून - बुधवार
- शहीद उधम सिंह शहीदी दिवस - 31 जुलाई - गुरुवार
- स्वतंत्रता दिवस - 15 अगस्त - शुक्रवार
- महाराज अग्रसेन जयंती - 22 सितंबर - सोमवार
- शहीदी दिवस - 23 सितंबर - मंगलवार
- महात्मा गांधी जयंती/दशहरा - 02 अक्टूबर - गुरुवार
- दिवाली - 20 अक्टूबर - सोमवार
- विश्वकर्मा दिवस - 22 अक्टूबर - बुधवार
- गुरुनानक देव जयंती - 05 नवंबर - बुधवार
- क्रिसमस - 25 दिसंबर - गुरुवार
ये भी पढ़ें: Haryana Pension Scheme: नए साल पर पेंशनरों को करारा झटका, सैनी सरकार ने दिए रिकवरी के ऑर्डर
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS