Logo
Haryana Old Age Pension: हरियाणा के 'ताऊ-ताई' को वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत हर महीने तीन हजार रुपए मिल रहे है, जो अन्‍य कई राज्‍यों की तुलना में ज्‍यादा है। 1991 में 100 रुपए से योजना शुरू हुई थी। लेकिन वृद्धावस्था पेंशन राशि में शानदार बढ़ोतरी साल 2014 के बाद हुई।

Haryana Old Age Pension: बुढ़ापे में कोई आर्थिक रूप से मजबूत तभी हो पाता है जब उसके पास पेंशन का सहारा हो। पेंशन के मामले में हरियाणा के 'ताऊ-ताई' की किस्‍मत अन्‍य राज्‍यों के बुजुर्गों से ज्‍यादा अच्‍छी है। हरियाणा में वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत बुजुर्गों को हर महीने 30000 रुपए मिल रहे है। वृद्धावस्था पेंशन योजना 1 जुलाई, 1991 से शुरू हुई थी। तब य‍ह राशि प्रतिमाह 100 रुपए हुआ करती थी।

23 साल में 1000 रुपए, 10 साल में 2000 रुपए बढ़ी राशि
साल 1991 से 2014 तक 23 साल में हरियाणा में वृद्धावस्था पेंशन की राशि 100 रुपए से बढ़कर 1000 रुपए तक ही पहुंची जबकि साल 2014 से 2024 में जब प्रदेश में भाजपा सत्‍ता में रही और मनोहर लाल खट्टर और नायब सिंह सैनी सीएम बने। भाजपा के सिर्फ 10 साल में पेंशन की राशि 1000 से बढ़कर 3000 रुपए तक हो गई।

ये भी पढ़ें: Haryana CM: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सीएम आवास को बनाया जनता दरबार; जनता बोली- ऐसा होता है प्रदेश का मुखिया

1991 से 2014 तक हरियाणा की जनता ने कई दलों को सत्ता संभालने का मौका दिया। इसमें कांग्रेस, हरियाणा विकास पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल शामिल है। लेकिन बुजुर्गों को निराशा ही हाथ लगी। वृद्धावस्था पेंशन राशि में शानदार बढ़ोतरी साल 2014 के बाद हुई।

म्‍हारा हरियाणा नॉनस्‍टॉप हरियाणा
'म्‍हारा हरियाणा नॉनस्‍टॉप हरियाणा' के सपने को साकार करने वाली भाजपा सरकार ने केवल पेंशन राशि बढ़ाई बल्कि वृद्धावस्था पेंशन की पूरी व्‍यवस्‍था ही ऑनलाइन कर दी। अब हरियाणा में कोई भी बुजुर्ग 60 साल की उम्र का होने पर फैमिली आईडी के जरिए ऑनलाइन सिस्‍टम से उनकी प्रतिमाह तीन हजार रुपए की पेंशन अपने आप चालू हो जाती है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना 2024: बेटी की शादी के लिए 71 हजार रुपये दे रही सरकार, जानिए कैसे करना होगा आवेदन

पेंशन योजना में 4 साल के लाभार्थी

साल लाभार्थी
2017-18 15,12,436
2018-19 15,69,616
2019-20 17,01,761
2020-21 17,12,934
यह डाटा socialjusticehry.gov.in के अनुसार है। 

हरियाणा में कब-कैसे बढ़ी पेंशन राशि?

वर्ष प्रतिमाह राशि

1991

100 रुपए

1999

200 रुपए

2004

300 रुपए

2009

500-700 रुपए

2014

1000 रुपए

2015

1200 रुपए

2016

1400-1600 रुपए

2017

1800 रुपए

2020

2250 रुपए

2021

2500 रुपए

2023

3000 रुपए
(socialjusticehry.gov.in के अनुसार)

हरियाणा में बुजुर्ग मतदाता
हरियाणा में बुजुर्गों मतदाताओं की संख्‍या अच्‍छी खासी है। 10,000 मतदाता सौ साल से ज्‍यादा उम्र के हैं। जबकि 85 साल या इससे अधिक उम्र के मतदाता 2,55,000 हैं। साल 2013-14 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार थी। तब राज्य के कुल व्यय का केवल 0.76% सामाजिक कल्‍याण पर खर्च किया गया। इसके विपरीत, एक दशक से हरियाणा की बागडोर संभाल रही भाजपा सरकार ने सामाजिक कल्याण पर होने वाले व्यय को 2024-25 में कुल बजट का 9.25% तक बढ़ा दिया है।

5379487